यूलिया वंतूर का बोल्ड अवतार देख हो जायेंगे हैरान, जन्मदिन पर देखिए बवाल PICS
सलमान खान के साथ नजदिकियों को लेकर हमेशा यूलिया वंतूर छाई रही हैं। रोमानिया एक्ट्रेस और सिंगर यूलिया वंतूर आज यानी 24 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस बार यूलिया का बर्थडे भी शायद सलमान खान के साथ ही मने। वो इसीलिए क्योंकि सलमान खान संग यूलिया भी पनवेल स्थित फार्महाउस पर ही रुके हुए हैं। अक्सर फोटो वीडियो में सलमान के साथ यूलिया भी नजर आ ही जाती है। ऐसे में लाजिमी है कि यूलिया का जन्मदिन भाईजान के साथ बनता दिखे।
यूलिया वंतूर वैसे तो भारतीय सिनेमा में हाथ अजमा चुकी हैं। लेकिन काम कम और सलमान खान के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा यूलिया वंतूर अपने ग्लैमरस लुक और अवतार को लेकर भी खासा चर्चा में रहती हैं। उनका बोल्ड अवतार अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहता है। आइए बर्थडे पर दिखाते हैं यूलिया वंतूर की सेक्सी और हॉट फोटो।


Click it and Unblock the Notifications











