अपने दोस्त की 19 साल छोटी बेटी के साथ इस सुपरस्टार ने किया रोमांस, अंकल कहते कहते...
Salman Khan Sonam Kapoor Romance: बॉलीवुड में उम्र के फासले के बावजूद रोमांस कोई नई बात नहीं है, लेकिन एक सुपरस्टार का अपने करीबी दोस्त की बेटी के साथ स्क्रीन पर प्रेम कहानी निभाना लंबे समय तक चर्चा में रहा। यहां बात हो रही है सलमान खान और सोनम कपूर की, जिन्हें 2015 की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में एक साथ देखा गया था।

सलमान खान, अनिल कपूर के पुराने दोस्त हैं। इसी वजह से सोनम कपूर को वह लंबे समय तक परिवार के नजरिए से देखते रहे। सेट से पहले तक सोनम भी उन्हें सम्मान से 'अंकल' कहती थीं। ऐसे में जब सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में दोनों के बीच रोमांटिक किरदारों की बात आई, तो सलमान के लिए यह फैसला आसान नहीं था।
एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया था कि इस फिल्म के लिए उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। खास तौर पर सलमान खान शुरुआत में उनके साथ काम करने को लेकर असमंजस में थे। वजह साफ थी-अपने दोस्त की बेटी के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस करना उन्हें अटपटा लग रहा था। यही कारण रहा कि सलमान ने फिल्म को हां कहने से पहले करीब पांच महीने तक सोच-विचार किया।
हालांकि सोनम का कहना था कि उन्हें इस रोल से कोई असहजता नहीं थी। उनके मुताबिक, स्क्रीन पर रोमांस अभिनय का हिस्सा होता है और उन्होंने इसे उसी तरह लिया। बाद में सलमान भी इस प्रोजेक्ट के लिए तैयार हुए। खुद सलमान ने स्वीकार किया था कि निर्देशक सूरज बड़जात्या ने उन्हें समझाया कि कहानी का ट्रीटमेंट अलग है और सोनम इस किरदार के लिए बिल्कुल फिट हैं।
काम शुरू होने के बाद माहौल बदला और दोनों कलाकारों ने प्रोफेशनल तरीके से फिल्म पूरी की। सोनम ने यह भी कहा था कि सलमान के साथ काम करना उनके लिए रोमांचक अनुभव रहा, क्योंकि वह उनकी फिल्में बचपन से देखती आई हैं और पारिवारिक संबंधों के चलते सेट पर सहजता भी बनी रही।
गौरतलब है कि 'प्रेम रतन धन पायो' 2015 में रिलीज हुई और उस साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल रही। भारत में इसने करीब ₹201.52 करोड़ का कारोबार किया, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹400 करोड़ तक पहुंचा। इस फिल्म ने एक बार फिर साबित किया कि सही कहानी और प्रस्तुति के साथ असहज लगने वाले समीकरण भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











