Race 3 से एक दिन पहले, सलमान का ट्रिपल Dhamaka, देखकर कूद पड़े फैंस
Recommended Video

इन दिनों बॉलीवुड के दबंग सलमान खान खासा सुर्खियों में हैं। आज ही उनकी मच अवेटेड फिल्म रेस 3 रिलीज हुई है और इस फिल्म में उनके एक्शन अवतार को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं रेस 3 के रिलीज से ठीक एक दिन पहले सलमान ने दो ऐसे धमाके किए उनके फैंस चौंक गए। वहीं दूसरी तरफ हर किसी को सलमान का ये अंदाज काफी पसंद आया। हम बात कर रहे हैं आने वाली दो बड़ी फिल्मों में सलमान के कैमियो की। सलमान अपने इस अंदाज के लिए पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं।
[अपनी EId Opening के लिए बहुत नर्वस हैं सलमान, कर डाली बड़ी बेवकूफी, रेस 3 का आखिरी झटका]
कल यानी रेस 3 के रिलीज के एक दिन पहले तीन फिल्मों का टीजर रिलीज किया गया। इन तीनों फिल्मों में सलमान की झलक देखने को मिली। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो में सलमान खान का कैमियो टीजर रिलीज किया गया जिसमें दोनों की बेहद क्यूट कैमिस्ट्री देखने को मिली। वहीं कल ही देओल फैमिली की फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से में मस्ताना बनकर सलमान ने कैमियो दिया, इसे भी लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं इसके अलावा कल ही सलमान खान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि का टीजर भी रिलीज किया गया। इस फिल्म के टीजर में बैकग्राउंड में सलमान खान की आवाज सुनने को मिली।

बता दें कि इन फिल्मों में ही सलमान ने ऐसा धमाकेदार कैमियो किया कि फैंस खुश हो गए। वहीं कैमियो का ये सिलसिला नया नहीं है। इससे पहले भी सलमान कई फिल्मों में ऐसे ही मजेदार कैमियो करते नजर आ चुके हैं और ऐसे ही उनके कैमियों ने ऑडिएंस को कभी निराश नहीं किया। वैसे जब सलमान के कैमियो की बात हो रही हो तो एक फ्लैशबैक तो बनता है-


Click it and Unblock the Notifications