करवा चौथ को लेकर ये क्या बोल गए सलमान खान, 'मैं रोता हूं, हंसता हूं...

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि अब तक उन्होंने इस उम्र में आकर भी शादी नहीं की है। लेकिन क्या आपको पता है कि वह करवा चौथ पर क्या करते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं। दरअसल सलमान खान ने खुद बिग बॉस के सेट पर इस बात का खुलासा किया था कि वह करवा चौथ वाले दिन क्या करते हैं।
सलमान खान से एंटरटेनमेंट की रात शो के दौरान रघुराम ने सवाल किया था कि करवा चौथ में आप क्या-क्या करते हैं? इस सवाल को सुनते ही सलमान खान जोर से हंसने लग जाते हैं और फिर जवाब देते हुए कहते हैं कि "मैं रोता हूं, हंसता हूं। लड्डू खाओ तो पछताओ ना खाओ तो भी पछताओ। इसीलिए मैं बिना खाकर ही बेहतर हूं।"
हालांकि बाद में सलमान खान ने इस बात का खुलासा किया कि उनके घर पर भी करवा चौथ मनाया जाता है। एक्टर ने बताया कि मेरे अलावा घर पर सब की शादी हो गई है और सब करवा चौथ मनाते हैं। कोई भी उस दिन कुछ नहीं खाता। सलमान खान की उम्र 58 साल हो चुकी है और इसके बावजूद भी उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं है। हालांकि वह अभी तक ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ और संगीता बिजलानी को डेट कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications