सलमान खान ने 25 सालों से नहीं किया ये काम, बोले- "मुझे तो कुछ महसूस ही नहीं... "

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान कहे जाते हैं। बता दे कि वह इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और इतना ही नहीं उनकी फिल्में भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। आज के वक्त में सलमान खान किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। बता दे की साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैने प्यार किया' से उन्होंने डेब्यू किया और इसी फिल्म से वह छा गए थे। यही से ही वह सुपरस्टार की श्रेणी में आ गए थे। लेकिन 34 साल होने के बावजूद भी आज भी उन्हें ये लगता है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
सालों से डिनर के लिए बाहर नहीं गए सलमान
दरअसल हाल ही में इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने यह बताया कि "मैं 25 से 26 साल या शायद उससे भी ज्यादा समय से घर से बाहर निकाल कर डिनर के लिए कभी नहीं गया हूं।" सलमान खान ने यह भी बताया कि जब शूटिंग करनी होती है तो वह घर से बाहर जाते हैं। वरना इसके अलावा उनके लिए आउटडोर मतलब पनवेल का लोन और वहां के खेत होते हैं।
मां के साथ कॉफी डेट पर जाते हैं सलमान
सलमान खान तो यह भी बताते हैं कि वह परिवार से ज्यादा स्टाफ के साथ में समय बिताते हैं। शॉपिंग करने के लिए भी वह बाहर नहीं जाया करते। लेकिन कभी कबार मां के साथ में वह कॉफी पीने चले जाते हैं। सलमान ने बताया कि इस कॉफी ट्रिप पर भी उनकी यही कोशिश रहती है कि किसी नजदीक के कॉफी शॉप या फिर रेस्टोरेंट में जाकर समय बिताया जाए।
सलमान नहीं करते स्टार जैसा महसूस
इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने बताया कि "मैं कभी स्टार्स जैसा महसूस ही नहीं किया है। ऐसी मेरी आदतें भी नहीं है। मैं जिस तरीके से ट्रैवल करता हूं, कपड़े पहनता हूं, ऐसा सुपरस्टार जैसा कुछ भी नहीं है।" इसी बात से देखा जा सकता है कि सलमान वाकई में काफी अलग है और ऐसा हम इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि हम सभी आए दिन सिलेब्रिटीज को लंच और डिनर पर जाते हुए देखते हैं। लेकिन कभी भी सलमान को इस तरीके से नहीं देखा गया है।
सोफे और ज़मीन पर भी लेट जाते हैं सलमान
इतना ही नहीं सलमान के बारे में महेश मांजरेकर ने बताया कि वह साधुओं जैसे अपने जीवन को व्यतीत करते हैं। वह अपने घर पर सोफे पर ही लेते रहते हैं और जब भी कोई आता है तो जमीन पर लेट जाते हैं। सलमान खान के बहनोई यानी कि अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने यह भी बताया कि सलमान की बहने ही उनको जबरदस्ती मोबाइल या फिर कर खरीदने के लिए कहती रहती हैं। जबकि यह सब खरीद कर वह बहनों को ही गिफ्ट कर दिया करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications