इन आदतों से सलमान खान को इरिटेट करती हैं कटरीना कैफ, एक्टर बोले- इनके हार्ड वर्क से मुझे बहुत...

Salman Khan Irritate Katrina Kaif These Habits: सलमान खान और कटरीना कैफ दोनों ही बहुत ही अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। दोनों ने साथ में कई सारी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। एक वक्त पर कभी तौर पर यह भी खबरें सामने आई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। लेकिन आज भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और साथ में अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
लेकिन आपको बता दें कि एक बार सलमान खान और कटरीना कैफ 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। यहां पर कपिल शर्मा ने सलमान खान से सवाल किया था कि उन्हें कटरीना कैफ की कौन सी आदत इरिटेट करती है? जिस पर सलमान खान ने कुछ देर के लिए चुप्पी साध ली। फिर कटरीना ने कहा कि 'कुछ है ही नहीं।' फिर झट से सलमान खान ने कहा कि 'वैसे तो बहुत सारी हैं।'
सलमान खान के इस जवाब को सुनते ही कटरीना कैफ सीरियस हो जाती है। लेकिन इस पर सलमान उनकी तारीफ के अंदाज में रहते हैं कि "अभी तक इतना हार्ड वर्क करना और वह मुझे आजकल थोड़ा सा इरिटेटिंग लगने लगा है। लेकिन इनको अभी इतना ज्यादा हार्ड वर्क करने की जरूरत नहीं है। लेकिन यह हमेशा यही सोचती है कि मुझे और भी मेहनत करनी चाहिए और इसीलिए यह करती हैं।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के साथ साल 2001 में ब्रेकअप किया था। इसके बाद में वह कटरीना कैफ को डेट करने लगे थे। इसके बाद साल 2011 में कटरीना कैफ ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह सलमान के साथ कई सालों तक सीरियस रिलेशनशिप में थी। लेकिन यह 2010 में खत्म हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications