..................... Salman Khan revealed how he got his first film Biwi Ho To Aisi in 1988 - Hindi Filmibeat

30 साल पहले सलमान खान को मिली पहली फिल्म, सबने कर दी reject, बड़ा खुलासा

इन दिनों सलमान खान अपनी फिल्म रेस 3 की जबरदस्त सफलता के चलते सांतवे आसमान पर हैं। आज सलमान बॉलीवुड के कभी न हारने वाले बॉक्स ऑफिस किंग बन गए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग ही इतनी तगड़ी है कि एक फ्लॉप फिल्म भी 100 करोड़ के पार हो जाती है। यहां तक सलमान बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जिनके लिए रोल लिखे जाते हैं। वहीं एक दौर ऐसा भी था जब सलमान को वो फिल्में मिलती थीं जो कोई एक्टर करने के लिए तैयार नहीं होता था। ये बात खुद सलमान ने कबूल की है।

[कैंसर से जूझ रहे इरफान खान ने लिखा इमोशनल खत, पढ़कर रो पड़ेंगे आप]

दरअसल, हाल ही में सलमान ने अपनी टीवी शो दस का दम में अपनी पहली फिल्म से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया। ये फिल्म थी 1988 में आई थी बीवी हो तो ऐसी.. सलमान ने बताया कि फिल्म के राइटर और डायरेक्टर जेके ब‍िहारी से से कई साल पहले ये सवाल किया था कि इस फिल्म में आप किसी बड़े एक्टर को भी ले सकते थे तो आपने मुझे क्यों चुना। उन्होंने कहा कि सबने रोल के बारे में सुनकर काम करने से मना कर द‍िया था. जब मैं हीरो की तलाश करते-करते थक गया तो मैंने तुम्हें ऑड‍िशन के लिए बुलाया था।'

salman-khan-revealed-how-he-got-his-first-film-biwi-ho-to-aisi

जेके ब‍िहारी का ये जवाब सुनकर सलमान खान सन्न रह गए। सलमान ने कहा, 'मैं कई सालों तक यही सोचता रहा कि मैंने वो रोल अपने स्टाइल और अंदाज से हास‍िल किया था. लेकिन बिहारी जी ने मेरे सारे भ्रम दूर कर द‍िए। बता दें कि इस फिल्म के बाद सलमान कुछ खास पहचान नहीं बना पाए उन्हें असली पहचान फिल्म मैंने प्यार किया से मिली। इसी फिल्म के बाद सलमान के लोग ऐसे दीवाने हुए कि आज वे बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं। उस दौर में सलमान खान का 'प्रेम' वाला अवतार लोगों को काफी पसंद आया था। आगे देखें उस दौर के सलमान खान की 10 सुपर क्यूट तस्वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X