विवेक ओबेरॉय तो आज तक मांगते हैं सलमान से माफी.. लेकिन इस सितारों के आगे झुक जाता है भाईजान का सिर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार और भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान अपने गुस्से वाली इमेज को लेकर काफी ज्यादा पॉपुलर है। इतना ही नहीं आपको बता दे की बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि इंडस्ट्री में कुछ ऐसे दिग्गज कलाकार हैं जिनके सामने तुरंत ही सलमान खान का सर झुक जाता है। सलमान खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाने वाला है। एक बार फिर से भाईजान को इस फिल्म में एक्शन करते हुए दिखाया जाएगा। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका सलमान दिल से काफी ज्यादा सम्मान करते हैं।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के शहंशाह कहे जाते हैं और आपको बता दें कि उन्हें बिग बी के नाम से भी जाना जाता है। एक्टर ने अपनी एक्टिंग के बलबूते पर आज इस मुकाम को हासिल किया है। अमिताभ बच्चन ने सलमान खान के साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया है। सलमान खान पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी अमिताभ बच्चन की बहुत ही ज्यादा रिस्पेक्ट करते हैं और सबसे पहले उनके जब मिलते हैं तो पर भी छूते हैं।
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को बॉलीवुड इंडस्ट्री का हीमैन कहा जाता है। बता दे कि सलमान खान और धर्मेंद्र के बीच का प्यार किसी से भी छुपा नहीं है। दोनों के बीच में भी कमाल के बॉन्डिंग नजर आती है। सलमान खान भी धर्मेंद्र को अपने पिता की तरह ही ट्वीट करते हैं। दोनों ने साथ में फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में काम किया था।
रजनीकांत
रजनीकांत बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। साउथ सिनेमा में तो उन्हें भगवान के तौर पर जाना जाता है। सलमान खान भी रजनीकांत को बहुत ही इज्जत और प्यार देते हैं। कई बार एक्टर ने सार्वजनिक तौर पर इस बात को कबूला है। सलमान खान ने खुद बताया है कि वह रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं।
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिक्कत कलाकार है और आपको बता दें कि सलमान और उनके बीच में भी काफी खास रिश्ता है। सलमान खान तो मिथुन चक्रवर्ती को अपना आइडल मानते हैं। मिथुन चक्रवर्ती भी सलमान को अपने बेटे की तरह ही मानते हैं।
सनी देओल
सनी देओल, बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बड़े बेटे हैं। सलमान खान भी सनी देओल की काफी इज्जत करते हैं और दोनों के बीच में काफी गहरी दोस्ती भी है। जब भी वह दोनों एक दूसरे से मिलते हैं तो एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। दोनों को जीत जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications




