..................... सलमान खान Vs जॉन अब्राहम: 2021 का सबसे बड़ा क्लैश, राधे और सत्यमेव जयते 2 की बॉक्स ऑफिस पर फाइट salman khan radhe vs john abraham satyamev jayate 2 clash on eid 2021 blast at box office - Hindi Filmibeat

सलमान खान Vs जॉन अब्राहम: 2021 का सबसे बड़ा क्लैश, राधे और सत्यमेव जयते 2 की बॉक्स ऑफिस पर फाइट

सलमान खान ने थिएटर्स ऑनर्स का कहा मानते हुए अपनी मोस्ट अवेटिड फिल्म राधे को सिनेमाघरों में रिलीज करने का तय किया है। सलमान खान ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए ऐलान किया है कि उनकी फिल्म राधे थिएटर्स में ईद 2021 में रिलीज होगी। अभिनेता ने खुद पोस्ट शेयर कर इस गुड न्यूज को साझा किया। राधे के ऐलान के बाद ही बॉक्स ऑफिस चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 भी ईद 2021 पर रिलीज होने वाली है। इस बार सलमान खान और जॉन अब्राहम की टक्कर फैंस को देखने को मिलेगी।

जॉन अब्राहम अपनी आने वाली फिल्म सत्यमेव जयते की शूटिंग में बिजी हैं। हाल में ही उन्होंने भयंकर बॉडी के साथ अपना सत्यमेव जयते 2 वाला लुक रिलीज किया था। बता दें साल 2018 में इस फिल्म की पहली किश्त सत्यमेव जयते सुपरहिट फिल्म रही थी। जिसके बाद ये उम्मीदें की जा रही हैं कि सत्यमेव जयते 2 भी जबरदस्त साबित हो सकती है। ऐसे में जॉन अब्राहम और सलमान खान की सीधी भिड़ंत ईद 2021 पर देखने को मिलेगी। अब ये कहना मुश्किल हो गया है कि कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारता है। लेकिन फैंस के लिए ये ईद रोमांस भरी साबित होगी।

राधे की रिलीज डेट का ऐलान

राधे की रिलीज डेट का ऐलान

राधे की रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही तय हो गया है कि सलमान खान इस बार पूरी तैयारी के साथ अपनी ईद को खास मनाने जा रहे हैं।सलमान खान हर साल ईद पर फिल्म रिलीज करते हैं और भयंकर फाइट दूसरे स्टार्स को देते हैं।

जॉन अब्राहम ने पहले ही बुक कर ली ईद

जॉन अब्राहम ने पहले ही बुक कर ली ईद

इस साल जॉन अब्राहम ने सबसे पहले अपने नए पोस्टर को शेयर करते हुए ईद 2021 हथिया ली थी। जॉन अब्राहम ने सत्यमेव जयते 2 के लिए 12 मई 2021 को चुना। इस साल की ईद इसी तारीख पर पड़ रही है। रिलीज डेट के बाद से ही माना जा रहा था कि जॉन ने सीधे सलमान खान से पंगा लिया है।

 राधे को ओटीटी पर नहीं किया सलमान खान पर रिलीज

राधे को ओटीटी पर नहीं किया सलमान खान पर रिलीज

सलमान खान की राधे को लेकर लगातार ये खबरें सामने आ रही थी कि वह अपनी फिल्म राधे को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे। इतना ही नहीं 230 करोड़ की डील की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन सलमान खान ने इस ऑफर को ठुकराते हुए फिल्म को सिनेमाघरों में शेयर करने का तय किया।

देशभर के थिएटर्स मालिकों ने लिखी थी चिट्ठी

देशभर के थिएटर्स मालिकों ने लिखी थी चिट्ठी

दरअसल सलमान खान को देशभर के सिनेमाघरों के मालिकों ने चिट्ठी लिखकर गुजारिश की थी कि वह अपनी फिल्म राधे को थिएटर्स में रिलीज करें ताकि सिनेमाघरों के हालात पहले से बेहतर हो सके। अब सलमान खान ने अपनी स्टेटमेंट में भी इसी बात का जिक्र करते हुए राधे की रिलीज डेट का ऐलान किया।

जॉन अब्राहम और सलमान खान के रिश्ते कुछ खास नहीं!

जॉन अब्राहम और सलमान खान के रिश्ते कुछ खास नहीं!

बताया जाता है कि सलमान खान और जॉन अब्राहम के रिश्ते कुछ खास नहीं है। दोनों के बीच में कई बात टकराव हो चुका है। गॉसिप्स की मानें तो एक बार तो कैटरीना कैफ के चलते सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच भयंकर लड़ाई हो गई थी।

साल 2021 का सबसे पहला और सबसे बड़ा क्लैश

साल 2021 का सबसे पहला और सबसे बड़ा क्लैश

साल 2021 की शुरुआत में ही सबसे बड़े क्लैश का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है। सलमान खान की राधे और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। अब देखना ये है कि कौन बाजी मारता है।

 क्या जॉन अब्राहम बदल लेगें सत्यमेव जयते 2 की रिलीज डेट!

क्या जॉन अब्राहम बदल लेगें सत्यमेव जयते 2 की रिलीज डेट!

सलमान खान पिछले लंबे समय से ईद पर फिल्म रिलीज करते आ रहे हैं। अब ऐसा माहौल बन गया है कि ईद पर कोई दूसरा स्टार्स अपनी फिल्म ईद पर रिलीज करने की तारीख ही तय नहीं करता। अब क्या सलमान खान के ऐलान के बाद क्या जॉन अब्राहम अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलेंगे या फिर उनके साथ ही अपनी फिल्म का क्लैश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X