सलमान खान की राधे VS अक्षय कुमार की तीन बड़ी फिल्में- कौन होगा बॉक्स ऑफिस 2020 का किंग!
सलमान खान की 'राधे' और अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम' इस साल ईद 2020 पर रिलीज होने वाली हैं। ये साल की सबसे बड़ी टक्कर माने जा रही है। रिलीज के कई महीने पहले ही फिल्ममेकर्स व प्रोडक्शन हाउस ने तो चाले भी चलना शुरू कर दिया है। ताकि फिल्म को हिट करवाने में कोई कसर न छोड़ी जा सके। हाल में ही खबरें आईं कि फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने 'लक्ष्मी बम' को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन दिलवाने के लिए भयंकर चाल चली। लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। उन्होंने दिल्ली और यूपी के थिएटर मालिकों को कहा कि वह अभी 'बागी 3' के बदले ईद पर 'लक्ष्मी बम' के 4 शो दें।
इस मामले के बाद खबरें आ रही हैं कि एक्जीबिटर दिल्ली और यूपी में 'लक्ष्मी बम' का एक भी शो नहीं देंगे। अभी कई महीनें फिल्म की रिलीज में बाकि हैं तब तक कई पैतरें फिल्ममेकर्स की ओर से देखने को मिलेंगे। खैर अक्षय कुमार बॉलीवुड के वो खिलाड़ी हैं जो तीनों खान पर भारी पड़ते हैं।

बात अगर 2020 की किंग बनने की हो तो अक्षय इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनकी तीन बड़ी फिल्म इस साल रिलीज होने वाली हैं। 'सूर्यवंशी', 'लक्ष्मी बम' और 'पृथ्वीराज' जैसी बड़ी फिल्मों से वह सलमान खान को सीधे सीधे कमाई के मामले में मात देते दिख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications