REACTION: ''300 करोड़ ब्लॉकबस्टर है सलमान खान की रेस 3.. लेकिन....''
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी रेस 3 का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और काफी धमाकेदार है। सच कहा जाए तो ट्रेलर को खास सलमान फैंस के लिए ही बनाया गया है। सलमान का अंदाज, एक्शन सीन्स, डॉयलोग्स सभी बेहतरीन है। जाहिर है ट्रेलर रिलीज होते ही सलमान फैंस ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया। फैंस ने फिल्म के एक्शन और सलमान खान के बदले अंदाज को खास पसंद किया है।

ट्रेलर रिलीज होते ही रेस 3 ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा। कुछ फैंस ने जहां फिल्म को 300 करोड़ क्लब में एंट्री दिलाया, वहीं कुछ ने सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मान लिया। हालांकि कुछ सिनेमा प्रेमी का यह भी मानना है कि रेस सीरिज बिना सैफ अली खान के पूरी नहीं हो सकती। ट्रेलर में सैफ की कमी साफ झलक रही थी।
यहां देंखे रेस 3 को लेकर फैंस का ट्विटर रिएक्शन-


Click it and Unblock the Notifications