Race 3 Trailer: रिलीज से पहले ब्लॉकबस्टर, सलमान का हड्डीतोड़ एक्शन लेकिन यहां फेल हो गई फिल्म
लंबे इंतजार के बाद फाइनली रेस 3 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर में एक बार फिर सलमान खान का धमाकेदार एक्शन देखने को मिला। वहीं सलमान के अलावा इस ट्रेलर में बॉबी देओल, साकिब सलीम और अनिल कपूर भी शानदार नजर आए। वहीं इस फिल्म में अरसे बाद सलमान खान और बॉबी देओल स्क्रीन शेयर करते नजर आए। वहीं सलमान खान की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा वो तो वक्त ही बताएगा लेकिन रेस 3 का ट्रेलर तो ब्लॉकबस्टर साबित हो गया है।
[सलमान खान की रेस 3 का TRAILER- ताबड़तोड़ एक्शन, म्यूजिक और शानदार कास्ट]
इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। वहीं सलमान और रेमो की ये जोड़ी पहली बार नजर आ रही है। निर्माता रमेश तौरानी ने पहले ही कहा था कि यह रेस फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म होगी। इसके साथ ही रेस 3 सलमान खान की पहली फिल्म होगी, जो 3डी फॉर्मेड पर रिलीज होगी। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही रेस 3 ईद पर रिलीज होने वाली है। लिहाजा, अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म को 3डी में बदलने का काम शुरु किया जा चुका है। बता दें, रेस 3 की शूटिंग अबु ढ़ाबी, थाईलैंड और श्रीनगर जैसी खूबसूरत जगहों पर हुई है। वहीं, कई सारे जबरदस्त एक्शन सीन्स भी हैं, जिन्हें काफी बड़े स्तर पर शूट किया गया है। लिहाजा, निर्माता दर्शकों को यह अनुभव थ्रीडी में देना चाहते हैं। आगे जानें ट्रेलर देखने के बाद फिल्म की 10 बेस्ट और सबसे खराब बातें-


Click it and Unblock the Notifications











