Race 3: एक हफ्ते में तोड़े 7 रिकॉर्ड, फिर भी फिसड्डी हुए सलमान खान, जानें कैसे
सलमान खान की रेस 3 इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। रिलीज होते ही रेस 3 100 करोड़ के क्लब में आसानी से पहुंच गई थी लेकिन अचानक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पस्त हो गई और इसकी कमाई एकदम धीमी पड़ गई। सलमान की ये फिल्म 150 करोड़ से ऊपर तो पहुंच गई है लेकिन दूसरे शुक्रवार को ही फिल्म की कमाई नीचे गिर कर 3- 4 करोड़ तक आ चुकी है, जो कि सलमान खान की फिल्म के हिसाब से काफी कम है। वहीं माना यहां तक जा रहा है कि ये फिल्म 200 करोड़ के करीब भी नहीं पहुंच पाएगी।
[B'day: ताबड़तोड़ 200 फिल्में, रेप सीन ने मचाई तबाही, फिल्मी है इस सुपरस्टार की कहानी]
106.47 करोड़ रुपये के शानदार वीकएंड के बाद रेस 3 की कमाई में सोमवार, मंगलवार और बुधवार से गिरावट शुरू हो गई थी। ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन के मुताबिक, सलमान खान स्टारर Race 3 ने 7 दिनों में 142 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है। सलमान खान की इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जाता है। जिसका मतलब है कि रेस 3 अपने बजट से तो आगे निकल ही चुकी है। वहीं इसके सैटेलाइट राइट्स की बात करें तो ये 130 करोड़ रुपये में बिके थे। इस तरह देखा जाए तो फिल्म बड़े आंकड़े की ओर बढ़ रही है।

हालांकि पहले रेस 3 को बॉलीवुड की 300 करोड़ी फिल्म की श्रेणी में गिना जा रहा था लेकिन ये काफी मुश्किल मालूम होता है। फिल्म का 300 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल है। लेकिन फिल्म अपने बजट के हिसाब से अच्छी-खासी कमाई कर लेगी। बता दें, 100 करोड़ क्लब में यह लगातार सलमान खान की तेरहवीं फिल्म है। कमाई के मामले में रेस 3 भले ही फिसड्डी साबित होने जा रही हो लेकिन रिकॉर्ड्स कायम करने के मामले में रेस 3 ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे कर दिया है। रेस 3 के बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन पूरे होने पर जानें इस फिल्म के 7 बड़े रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications