सलमान तो Flop हो गए, आमिर ने भी किया निराश, अब होगा 200 करोड़ी Dhamaka
हाल ही में आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने सारी सुर्खियां अपने नाम कर रखी हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करनी तो शुरी कर दी है लेकिन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को सोशल मीडिया पर काफी निगेटिव प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हर तरफ फिल्म के निर्देशन और खराब स्क्रीन प्ले की आलोचनाएं हो रही हैं। आमतौर पर लोगों की उम्मीदें आमिर खान की फिल्मों से काफी ज्यादा होती हैं। ऐसे में मालूम होता है कि दर्शकों को आमिर की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने निराश कर दिया है।
[300 करोड़ की बकवास फिल्म, फिर भी कमाई ताबड़तोड़, अजय देवगन और सलमान भी लिस्ट में]
वहीं इससे पहले कुछ ऐसा ही नजारा सलमान खान की फिल्म रेस 3 के दौरान भी देखने को मिला था। ये सलमान खान की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म थी लेकिन फिल्म की कहानी और निर्देशन के साथ-साथ सलमान खान की भी सोशल मीडिया पर खूब खिल्ली उड़ी। रेस 3 को लेकर हो रहीं खुलकर आलोचनाओं को देखकर खुद सलमान खान भी हैरान थे। वहीं एक बात साफ हो गई कि अब ऑडिएंस फिल्म स्टार पावर के लिए नहीं अच्छी कहानी और शानदार एंटरटेमेंट के लिए देखने जाती है।

सलमान और आमिर खान तो पहले ही ऑडिएंस को निराश कर चुके हैं। ऐसे में अब लोगों को शाहरुख खान से कुछ उम्मीद बाकी है। शाहरुख खान की जीरो इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर ऑडिएंस को काफी इंप्रेस कर चुका है। शाहरुख खान पहली बार बौने के किरदार में ऑडिएंस का एंटरटेमेंट करने आ रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि लोगों को 200 करोड़ी फिल्म में शाहरुख का ये एक्सपेरिमेंट कितना पसंद आता है।
तो चलिए इसी बात पर हम आपको आगे बताते हैं जीरो से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें, जिनके चलते ऑडिएंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications