Salman Khan ने खूब कीं मिन्नतें, तब जाकर इस हसीना ने कहा 'हां', बार-बार कर रही थी मना लेकिन तभी...

सलमान खान आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दमदार कलाकार माने जाते हैं। वह कई नए कलाकारों को भी मौका दे चुके हैं और इंडस्ट्री में पैर जमाने में भी मदद कर चुके हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि रवीना टंडन की एंट्री भी सलमान की वजह से ही हुई। दरअसल प्रोड्यूसर रवि टंडन की बेटी रवीना टंडन बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहती थी। लेकिन सलमान खान के साथ एक मुलाकात के चलते सब कुछ बदल गया।
सलमान खान के कारण ही रवीना टंडन आज फिल्मों में काम कर रही है। बता दें कि रवीना ने सलमान की मिन्नतों के बाद में फिल्मी दुनिया में काम करना शुरू किया। एक इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने इस बात का खुलासा भी किया था कि कैसे उनकी फिल्मों में एंट्री हुई।
मजबूरी में करवाया फोटोशूट
एक्ट्रेस ने बताया कि वह जेनेसिस कंपनी में फोटोग्राफर प्रहलाद कक्कड़ के साथ में इंटर्नशिप किया करती थी। लेकिन कंपनी की मॉडल एक दिन कहीं पर अचानक से चली गई थी। उसे दिन अर्जेंट शूट करना था और फोटोग्राफर के अलावा डायरेक्टर शांतनु शौर्य ने रवीना टंडन से मदद मांग ली। एक्ट्रेस भी फोटोशूट के लिए तैयार हो गई और वह तभी से सुर्खियों में आ गई थी। इस फोटोशूट के बाद में एक्ट्रेस को फिल्में ऑफर होने लगी।
प्रहलाद कक्कड़ ने मनाने की कोशिश की
रवीना टंडन ने यह भी बताया था कि वह फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं। वह एक के बाद एक ऑफर ठुकरा रही थीं। जिस वजह से फोटोग्राफर प्रहलाद कक्कड़ ने उनको इस बारे में समझाया कि हजारों लड़कियां ऐसे ऑफर का सालों-साल इंतजार किया करती हैं। लेकिन इसके बावजूद भी एक्ट्रेस नहीं मान रही थी और इसी दौरान रवीना को उनके एक दोस्त बंटी का कॉल आया और उन्होंने उनको नीचे बुलाया।
Salman Khan ने मनाया
जब रवीना टंडन उससे मिलने के लिए नीचे पहुंची तो उन्होंने देखा कि सलमान खान भी वहां पर खड़े हुए थे। रवीना को बंटी ने यह भी बताया कि अपनी फिल्म में हीरोइन को वह ढूंढ रहे हैं। मैने तुम्हारा नाम दिया है। दरअसल यह फिल्म जे पी सिप्पी की 'पत्थर के फूल' थी। इस फिल्म को भी एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था और बाद में सलमान खान ने उन्हें किसी न किसी तरह मना लिया।
रवीना टंडन के ग्रुप की लड़कियों ने उनसे यह भी कहा था कि तुझे अगर फिल्मों में काम नहीं करना तो मत करो। लेकिन इस फिल्म को कर लो। बस इस तरीके से ही रवीना टंडन का फिल्मों में काम करना शुरू हो गया। एक्ट्रेस ने साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड डेब्यू किया और इस फिल्म में उनके साथ में सलमान खान नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications