न कैटरीना न ऐश्वर्या..बस ये हैं सलमान के फेवरिट को स्टार..
बात करें ऑनस्क्रीन की तो ट्यूबलाइट के अलावा कई फिल्में ऐसी हैं जिसमें सलमान के साथ बच्चों की बॉन्डिंग देखने को मिली है। डालिए उन फिल्मों पर एक नज़र..
सलमान खान की आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट के ट्रेलर की मेकिंग का टीज़र आज रिलीज़ किया गया है जिसमें सलमान खान हमेशा की तरह ही काफी क्यूट लग रहे हैं। इस टीज़र में सलमान खान के साथ आपको बच्चे की बॉन्डिंग अच्छी तरह दिख जाएगी।
बच्चे के साथ सलमान कभी डांस कर रहे हैं तो कभी खेल रहे हैं। ये देखकर तो फिल्म की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है और इसी के साथ बढ़ गया है ट्रेलर का इंतज़ार। इसका ट्रेलर पहले 24 मई को रिलीज़ किया जा रहा था लेकिन अब इसकी रिलीज़ डेट एक दिन आगे बढ़ाकर 25 मई कर दी गई है।

25 मई को इस फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा। बहरहाल, हम यहां बात कर रहे थे सलमान खान के साथ बच्चों की बॉन्डिंग की। सलमान का बच्चों से प्रेम तो किसी से छुपा नहीं है। उनकी अक्सर बच्चों के साथ मस्ती करने की तस्वीरें सामने आती रहती हैं।
लेकिन बात करें ऑनस्क्रीन की तो ट्यूबलाइट के अलावा कई फिल्में ऐसी हैं जिसमें सलमान के साथ बच्चों की बॉन्डिंग देखने को मिली है। डालिए उन फिल्मों पर एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications











