सलमान खान की ऑनस्क्रीन भाभी ने बचपन मे देखा मुश्किल वक़्त, माता-पिता का हुआ तलाक, खुद की टूटी पहली शादी

हम आपके हैं कौन फिल्म तो आपने जरूर देखी होगी। जिसमें रेणुका शहाणे ने एक आइडल बहू और सलमान खान की भाभी का किरदार निभाया। इस फिल्म के जरिए दर्शकों के बीच में रेणुका शहाणे ने एक अलग छाप छोड़ी। लेकिन रेणुका शहाणे की असल जिंदगी उनकी ऑन स्क्रीन जिंदगी से पूरी तरीके से अलग थी। असल जिंदगी में उनके माता-पिता के तलाक के वजह से उनका बचपन चैलेंजिंग बना रहा। इसके चलते उन्हें जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
8 साल की उम्र में माता-पिता का हुआ तलाक
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रेणुका शहाणे ने अपने बचपन के एक्सपीरियंस को साझा किया। उन्होंने उन दिनों के अपने चैलेंज के बारे में भी बात की। उस समय वह सिर्फ 8 साल की थी और जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। नेटफ्लिक्स की फिल्म दरभंगा के प्रमोशन के वक्त उन्होंने अपनी जिंदगी के इस समय को याद किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह सिर्फ 8 साल की थी और उन्हें तलाक का कॉन्सेप्ट भी समझ नहीं आया। माता-पिता के तलाक के चलते उनकी जिंदगी पर काफी बुरा असर पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अलगाव का अनुभव होने लगा क्योंकि टूटे हुए परिवार से आने के कारण दूसरे बच्चे उनके साथ में खेला नहीं करते थे।
टूटी पहली शादी और दूसरी बार में मिला सच्चा प्यार
लेकिन काफी मुश्किल समय से गुजरने के बाद में रेणुका सहने की जिंदगी में प्यार ने एंट्री मारी। उन्होंने मराठी थिएटर एक्टर विजय केनकरे से शादी रचाई। लेकिन उनकी पहली शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और उन्हें एक बार फिर से समाज के क्रिटिसिज्म का शिकार होना पड़ा। लेकिन काफी चुनौतियों को झेलने के बाद में एक बार फिर उनके जीवन में प्यार ने दस्तक दी। आशुतोष राणा के साथ में उनकी केमिस्ट्री ऐसी जमी कि दोनों ने शादी रचा ली।
एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी किया काम
सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन में उन्होंने एक्टर की भाभी का किरदार निभाया। आज तक ऑन स्क्रीन इमेज उनकी बनी रही और आज भी वह आइडल बहू के रूप में देखी जाती हैं। सफल एक्टिंग करियर के बावजूद रेणुका शहाणे ने डायरेक्शन की तरफ भी रुख किया। एक्ट्रेस ने साल 2009 में मराठी फिल्म रीता को डायरेक्ट किया और फिल्म को सामाजिक मुद्दों को संवेदनशील ढंग से संभालने के लिए भी खूब सरहाना मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications











