ऐश्वर्या राय से कभी बात नहीं करते हैं सलमान खान, ब्रेक अप नहीं बल्कि ये हैं वजह, बोले- वो कहीं और है

Salman Khan Aishwarya Rai: सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के बारे में तो हर कोई जानता है। बताया तो यह भी जाता है कि दोनों का ब्रेकअप भी बहुत बुरे तरीके से हुआ। कहा जाता था कि दोनों एक दूसरे से बेशुमार प्यार करते थे और सलमान खान के बर्ताव की वजह से ऐश्वर्या राय ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद में काफी बवाल भी देखने को मिला था।
हालांकि आपको बता दें कि एक बार कॉफी विद करण में सलमान खान से जब करण जौहर ने सवाल किया था कि वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बात क्यों नहीं करते हैं? हालांकि आपको बता दें कि कारण ने ऐश्वर्या के बारे में पूछा था और सलमान ने भी काफी बेहतरीन जवाब दिया था। जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया था।
सलमान खान ने जवाब देते हुए कहा कि अब तुम कहीं और हो और तुम्हारी अपनी जिंदगी है। मैं नहीं चाहता हूं कि यह किसी और के मन में यह बात हमेशा आए कि मैं एक्स बॉयफ्रेंड था। मैं यह नहीं चाहता हूं कि उनके अतीत से कुछ भी उनकी जिंदगी में वापस आए और इसी के चलते मैं उनसे हमेशा दूरी बनाए रखता हूं।
सलमान खान ने इस पर आगे बात करते हुए कहा था कि मैं अपनी या फिर अपनी दोस्ती के कारण उनकी शादीशुदा जिंदगी में खलल नहीं डालना चाहता हूं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान कई सारी हसीनों के साथ रिलेशनशिप में रहे और किसी से भी बात नहीं बनी। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी बाकी गर्लफ्रेंड्स के साथ ब्रेकअप के बाद भी बात होती रही।
सिर्फ ऐश्वर्या राय ही एक ऐसी अभिनेत्री थी जिसे सलमान खान ने ब्रेकअप के बाद में ना तो बात करने की कोशिश की और ना ही उनके साथ में काम किया। बता देंगे सलमान खान से ब्रेकअप के बाद में ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय को डेट किया। तो वही सलमान खान पहले तो कुछ साल सिंगल रहे और फिर कैटरीना कैफ को डेट करने लगे।
सलमान खान आज भी सिंगल है और उन्होंने शादी नहीं की है। इस पर उन्होंने बात करते हुए कहा था कि अब उनकी शादी की उम्र निकल चुकी है और वह पिता बनने की ख्वाहिश रखते हैं। तो वहीं अभिषेक के साथ ऐश्वर्या ने साल 2007 में शादी कर लिया और उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है।


Click it and Unblock the Notifications




