..................... Salman Khan Once Revealed That His Chef Beat Him For Painting On The Wall - Hindi Filmibeat

जब सलमान खान की इस हरकत पर उनके शेफ ने की जमकर कुटाई, बोले- पापा से भी पिटवाया...

Salman Khan Beat By His Chef

Salman Khan Beat By His Chef: सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान माने जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी सारी बेहतरीन फिल्में भी दी है। लेकिन आज हम आपको उनके बचपन से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं। बता दे कि वैसे तो सलमान खान अपनी शरारतों के चलते कई बार अपने पिता से पिट चुके हैं। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि एक बार एक्टर को उन्हीं के घर के शेफ से पिटाई पड़ी थी।

बताते चलें कि सलमान खान अपने बचपन में काफी शरारती हुआ करते थे और इसका जिक्र वह कई बार अपने इंटरव्यूज में भी कर चुके हैं। लेकिन एक बार जब वह करण जौहर के शो पर पहुंचे तो उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि एक बार उनके घर के शेफ ने उन्हें काफी ज्यादा पीटा था।

इस पर बात करते हुए सलमान खान ने बताया था कि "यह तब की बात है जब मैं बहुत छोटा था और थोड़ा सा शरारती भी था। तभी हमारे घर पर नया-नया पेंट हुआ था और इसी के चलते मेरी काफी पिटाई भी हुई थी। तब हम ब्रूस ली को देखा करते थे और उनकी फाइट करने का हमें काफी शौक भी था।"

सलमान खान ने बताया कि "हम इसी के चलते दीवारों पर ब्रूस ली ब्रूस ली खेलने लग गए थे और भूल गए थे कि घर में नया-नया पेंट हुआ है। हमारे गेम के चलते घर की दीवारों पर अलग-अलग तरीके के डिजाइन बन गए और जब शेफ ने देखा तो उन्होंने मेरी जमकर पिटाई कर दी। पहले तो उन्होंने खुद पीटा और फिर पिता के पास लेकर चले गए।"

एक्टर ने बताया कि "हमने पापा से कहा कि देखो शेफ ने हमको मारा है तो उन्होंने सवाल किया कि क्यों मारा? तो शेफ ने हमारा कारनामा बता दिया तो पिताजी ने भी खूब हमें पीटा।" लेकिन अगर हम सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें की आखिरी बार उनको कैटरीना कैफ के साथ में फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया है।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X