जब सलमान खान को शख्स ने दी थी जमकर गालियां, खुद किया था मजेदार किस्से का खुलासा, बोले- मैं वहां से निकला...

Salman Khan

Salman Khan: सलमान खान को बॉलीवुड का दबंग खान कहा जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी मुझे जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे। लेकिन आज हम आपको सलमान खान के एक ऐसे किस्से के बारे में बताने वाले हैं जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा। बताते चलें कि एक्टर के साथ में एक बार लिफ्ट में बहुत ही अजीब घटना घटी थी और इस बात का जिक्र खुद एक अवॉर्ड शो के दौरान उन्होंने किया था।

सलमान खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक है जो कि अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने किस्से कहानियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। आज हम आपके दामन खान के बारे में एक ऐसा ही किस्सा बताने वाले हैं इसके बारे में शायद ही आपने कभी पहले सुना होगा। दरअसल एक अवॉर्ड शो के दौरान सलमान खान स्टेज पर कपिल शर्मा से बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान सलमान खान ने अपने से जुड़ा हुआ एक मजेदार किस्सा सुनाया। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि सलमान खान ने कपिल शर्मा से सवाल किया कि क्या आपके साथ में कभी ऐसा हुआ है कि आपने किसी अंग्रेज को हिंदी में गाली दे दी हो कि यह सोचकर कि वह इस भाषा को नहीं जानता। इस पर कपिल शर्मा ने इनकार कर दिया कि उन्होंने ऐसा कभी भी नहीं किया।

तब सलमान खान ने बताया कि वह ऐसा कर चुके हैं और हैरानी की बात तो यह है कि वह अंग्रेज पैदा भी यही हुआ था और उसको हिंदी आती थी। सलमान खान ने बताया कि एक बार वह लिफ्ट में जा रहे थे। तब वहां पर एक दूसरा शख्स आया और उसने एक साथ कई फ्लोर के बटन दबा दिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि उसको अपना फ्लोर याद नहीं था। एक्टर को गुस्सा आ गया और उन्होंने उसको हिंदी में गाली दे दी। हालांकि तब उस शख्स ने कुछ नहीं कहा।

सलमान खान बताते हैं कि जैसे ही मेरा फ्लोर आया तो मैं वहां पर उतारने लग गया था। तब उस NRI ने मुझ पर हिंदी में ताबड़तोड़ गालियां बरसाना शुरू कर दिया था। यह सुनकर मैं भी हैरान हो गया था और फिर फटाफट से वहां से निकल गया। सलमान खान के इस किस को सुनने के बाद में वहां पर मौजूद हर कोई ठहाके मारने लगा।

अगर हम सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही ईद के मौके पर उनकी फिल्म सिकंदर रिलीज हुई है। फिल्म में वह साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ में रोमांस करते नजर आए। हालांकि सलमान खान की इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर तो नहीं कहा जा सकता। लेकिन फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पांस मिला। अब जल्दी ही अभिनेता को किक 2 और टाइगर वर्सेज पठान जैसी फिल्मों में देखा जाएगा।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X