सलमान की जिद..सलमान का गुस्सा..ना कमिटमेंट की फिक्र ना इमेज की चिंता!
सलमान खान का दिल सोना जैसा लेकिन इमेज एक बैड ब्वॉय की। इसमे कोई शक नहीं है उनकी जिद, उनका गुस्सा और उनका प्यार सबकुछ बिल्कुल उपर लेवल तक पहुंच जाता है। वो दोस्ती करें तो यारों के यार और दुश्मनी करे तो करियर बरबाद।
अब एक बार फिर सलमान खान की वह इमेज मीडिया में आई है जिससे सलमान शायद काफी समय से दूर थे।जी हां अरिजित सिंह ने सलमान खान को माफ करने के लिए ओपन लेटर तो लिखा लेकिन उसमें सलमान खान की जोरदार बेइज्जती भी की है।
[Bday SpcL- ना एक्टर..ना सुपरस्टार फिर भी बॉलीवुड के हर दिल की धड़कन!]
इस समय के सबसे पॉपुलर सिंगर अरिजित सिंह ने ओपन लेटर में अपनी एक गलती के लिए सलमान खान से माफी मांगी और साथ ही ये भी लिख डाला कि सलमान खान उनके गाने को डिलीट ना करवाएं जो अरिजित ने सलमान के लिए सुलतान में गई है।
मतलब साफ है कि गुस्से की वजह से सलमान अरिजित सिंह का वो गाना फिल्म से हटवाना चाहते हैं। ये तो सीधे तौर पर किसी के करियर को खराब करना हुआ अगर सलमान वाकई ऐसा कर रहे हैं।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जो सलमान खान ने किया है पहले भी उनकी जिद की वजह से क स्टार्स की बेइज्जती हुई तो कई को इसका अंजाम भी भुगतना पड़ गया।ये लिस्ट छोटी नहीं है आप भी नजर डालिए इसपर।


Click it and Unblock the Notifications