12 साल पहले शाहरुख खान के लिए सलमान खान की दरियादिली- ईद पर नहीं की थी फिल्म रिलीज
हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन 2.0 का ऐलान किया। 19 दिनों का लॉकडाउन अब 3 मई तक जारी है। ऐसे में मई में रिलीज होने वाली फिल्मों पर भी संकट मंडरा रहा है। अब तो साफ हो गया है कि दबंग खान सलमान खान की फिल्म राधे मई ईद 2020 के मौके पर रिलीज नहीं हो पाएगी। अभी ऑफिशियल ऐलान तो नहीं हुआ लेकिन ऐसे कयास लगाए जाने लगे हैं।
अगर सलमान खान की ईद 2020 पर राधे नहीं रिलीज होती तो ये 12 सालों में एक दफा फिर दोहराने वाला है। दरअसल साल 2013 की ईद पर सलमान खान की फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। सलमान खान ने दरियादिली दिखाते हुए शाहरुख खान को ईद 2013 पर फिल्म रिलीज करने दी।
साल 2013 वही मौका है जब शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज हुई थी। ईद के मौके पर शाहरुख की फिल्म रिलीज भी हुई और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के जादुई आंकड़े भी आए।


Click it and Unblock the Notifications