'हम साथ-साथ हैं' फ़िल्म में 'प्रेम' नहीं बनना चाहते थे Salman Khan, फ़िल्ममेकर्स से बोले- मैं ये रोल...

Salman Khan Role In Hum Saath Saath Hain: एक वक्त था जब सलमान खान काफी सारी फिल्मों में 'प्रेम' का किरदार निभा कर फेमस हो गए थे। जब भी किसी फिल्म में 'प्रेम' का नाम आता तो फेंस भी सलमान खान को याद करने लगते। सलमान खान की फ़िल्म 'हम साथ-साथ हैं' को लेकर अब सूरज बड़जात्या ने एक मजेदार खुलासा कर दिया है।
सूरज बड़जात्या ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि सलमान खान को फिल्म में अपना कैरेक्टर कुछ खास पसंद नहीं आया था और इसीलिए उन्होंने इसको बदलने के लिए भी कहा था। मालूम हो कि 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म एक फैमिली पर आधारित थी और इसमें सलमान खान, सैफ अली खान और मोहनीश बहल ने भाइयों का किरदार निभाया था।
वैसे तो अक्सर सलमान खान की फिल्मों में उन्हें काफी मजेदार किरदार में देखा जाता है। लेकिन इस फिल्म में उनका किरदार काफी शांत और सरल था। लेकिन दूसरी तरफ सैफ अली खान ने 'विनोद' का किरदार निभाया जो कि काफी चंचल भी है। इसीलिए सलमान को सैफ वाला किरदार पसंद आया था और इस बात का खुलासा खुद सूरज बड़जात्या ने किया।
सूरज बड़जात्या के मुताबिक सलमान को उनका किरदार छोटा लग रहा था और इसी के चलते सैफ का वह रोल करना चाहते थे। सूरज बड़जात्या ने बताया कि विनोद का किरदार सलमान से मेल खाता था और फिल्ममेकर से एक्टर ने कंप्लेंट भी की थी कि सैफ वाला किरदार उनके स्टाइल से मैच करता है। तो वो रोल उन्हें क्यों नहीं दिया जा रहा है।
लेकिन इसके बावजूद भी फ़िल्ममेकर्स ने सलमान खान का किरदार नहीं बदला। सूरज बड़जात्या बताते हैं कि फिल्म में 'प्रेम' का किरदार बहुत खास था और इसके लिए काफी बारीकियां भी चाहिए थी। वह जानते थे कि सलमान इस रोल को अच्छे से करेंगे। हालांकि फिल्म रिलीज के बाद सलमान के किरदार को लेकर फैंस ने निराश भी जाहिर की थी। बाद में सलमान के पिता सलीम खान ने भी फिल्म देखकर कहा था कि उन्हें बढ़िया रोल मिला है।


Click it and Unblock the Notifications