राधे होगी 2020 की ब्लॉकबस्टर? जब-जब ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म- बॉक्स ऑफिस पर मचा तहलका
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जल्द ही ईद 2020 पर राधे फिल्म के जरिए नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी सलमान खान की कई फिल्में ईद पर रिलीज हो चुकी हैं। दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान समेत कई फिल्में हैं जो ईद पर रिलीज हुई हैं। सलमान खान के लिए ये मौका हमेशा लकी भी साबित हुआ है। ये फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। इसी राह में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या एक बार फिर सलमान खान फिल्म राधे के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएंगे?
बॉलीवुड में सभी जानते हैं कि सलमान खान ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं। इसी राह में उन्होंने 2020 की ही नहीं बल्कि 2021 की ईद भी बुक कर ली है। सलमान ऐलान कर चुके हैं कि उनकी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली 2021 के ईद के मौके पर रिलीज होगी।

ईद पर फिल्मों की रिलीज की बात हो तो सलमान खान अपने दोस्तों को भी मना लेते हैं। जी हां, सूर्यवंशी फिल्म पहले ईद 2020 के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन सलमान खान के कहने पर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल दी थी।


Click it and Unblock the Notifications