शोले का ट्रेन डकैती सीन इस जगह पर 20 दिनों तक किया गया शूट, आज उसी इलाके में है सलमान खान का फार्म हाउस

Salman Khan Farm House At The Location Of Sholay Film Shoot Scene

बॉलीवुड में तबाही मचा देने वाली फिल्म 'शोले' और दबंग खान का काफ़ी गहरा रिश्ता बताया जाता है. एक बात तो सभी को पता है कि सलमान खान के पिता और मशहूर राइटर सलीम खान इस फिल्म के राइटर माने जाते हैं. इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन को जय की भूमिका दिलाने का सबसे बड़ा क्रेडिट सलीम खान को ही जाता है.

सिर्फ सलमान खान और शोले का नाता यहीं पर खत्म नहीं होता है. यह रिश्ता फिल्म के एक यादगार सीन से जोड़कर देखा जाता है. बता दें कि सलमान खान और फिल्म के आईकॉनिक सीन का खास कनेक्शन क्या है आज हम आपको बताने वाले हैं.

शोले का वो आइकॉनिक सीन

शोले फिल्म में ट्रेन में डकैती का एक खास सीन दर्शाया गया है. ट्रेन में नजर आने वाले ठाकुर यानी कि संजीव कपूर, जय और वीरू को गिरफ्तार कर लेते हैं और वहां से ले जा रहे होते हैं. लेकिन इस ट्रैन पर डाकू हमला कर देते हैं. घोड़े पर चढ़कर बहुत सारे डाकू वहां पर आ जाते हैं. लेकिन उन से मुकाबला करने के लिए ठाकुर के पास में कोई ज्यादा दलदल नहीं होता है. जिस वजह से मजबूरी में ठाकुर को जय और वीरू के हाथ में लगी हुई हथकड़ी खोलनी पड़ती है.

सीन को शूट करने में लगे थे 20 दिन

उस दौरान इस सीन को शूट करने के लिए 20 दिन का वक्त लगा था. बता दें कि इस सीन की शूटिंग बॉम्बे पुणे के नाम से जाने जाने वाली रेल रूट पर की गई थी. बता दें कि यह रेल रूट मुंबई के पनवेल इलाके से होकर जाता है. बता दें कि इसे यादगार सीन और सलमान खान का खास कनेक्शन उनके आलीशान फार्म हाउस से है. उनका फार्महाउस उसी लोकेशन पर है जहां पर इस सीन को शूट किया गया था यानी कि उनका फार्महाउस पनवेल में है.

150 सौ एकड़ में फैला है फार्महाउस

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान के लग्जरियस फार्महाउस में घुड़सवारी से लेकर स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं हैं. यहां तक कि सलमान खान खुद आकर यहां पर खेती करते हैं. बता दें कि ऑल वाइट लुक और वुडन वर्क से इस फार्महाउस को सजाया गया है. इतना ही नहीं 150 सौ एकड़ में ये फैला हुआ है. सलमान यहां पर अपना सबसे पसंदीदा काम यानी कि जिमिंग भी किया करते हैं. उनके इस फार्महाउस में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जिम भी बना रखा है.

More from Filmibeat

Read more about: sholay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X