सलमान अपना ब्रेसलेट किसी को नहीं देते लेकिन इसे पहनाया...
सलमान खान का अपनी फैमिली से कितना प्यार करते हैं ये तो सभी जानते हैं। उनकी पूरी फैमिली एक साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहती है लेकिन शायद कम लोगों को पता हो कि सलमान अपनी फैमिली के साथ-साथ अपने पेट डॉग्स से भी उतना हीं प्यार करते हैं और उनके लिए भी उतना हीं टाइम निकालते हैं।
बजरंगी भाईजान की शूटिंग के दैरान उन्हें जब पता चला कि उनका एक डॉग सैंडी की तबियत खराब है तो वो शूटिंग छोड़कर और अगली हीं फ्लाइट राजस्थान से मुंबई आ गए और पूरा दिन उसके साथ बिताया..डॉक्टर ने जब कन्फर्म किया की वो अब ठीक है तब जाकर सलमान वापस शूटिंग पर लौटे।
[...तो इसलिए अपने घर में नहीं रहते शाहरूख खान!]
सलमान की डेब्यू प्रोडक्शन मूवी चिल्लर पार्टी भी अपने डॉग्स के लिए ट्रिब्यूट थी। इस फिल्म में बच्चों का ग्रुप सोसाइटी के कुत्तों को बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते है। सलमान के एक डॉग वीर की पिछले साल ही चस बसा था तब सलमान ने ट्वीटर पर भी उसके फोटोज डाले थे।
2011 में सलमान ने अपने डॉग्स के साथ तस्वीर BSPCA को भी दान में दी ताकि उनकी तस्वीर का इस्तेमाल एनिमल क्र्एलैटि को रोकने के लिए किया जा सके।
देखिए सलमान की अपने डॉग्स के साथ बेहद प्यारी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications