2900 करोड़ की नेटवर्थ के बावजूद 1 BHK के फ्लैट में क्यो रहते हैं Salman Khan? वजह आई सामने

Salman Khan House: सलमान खान भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं। पिछले 30 सालों में, वह इंडस्ट्री के टॉप तीन या चार एक्टर्स में से एक रहे हैं और 58 साल की उम्र में भी, वह बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। उनके पास प्रॉपर्टीज की भी कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी 1BHK के मकान में ही क्यों रहते हैं?
सलमान खान के साथ के स्टार्स जहां आलीशान बंगलों और समुद्र के किनारे वाले विला में रहते हैं, वहीं दबंग खान पिछले चार दशकों से भी ज्यादा समय से बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 1 बीएचके फ्लैट में रह रहे हैं। आखिर ऐसा क्यों है?
सलमान खान और उनका परिवार - उनके माता-पिता और दो भाई - सभी गैलेक्सी अपार्टमेंट में अलग-अलग मंजिलों पर अलग-अलग फ्लैटों में रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एक्टर अपने माता-पिता के फ्लोर से एक मंजिल नीचे 1 बीएचके फ्लैट में रहते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान की कुल संपत्ति 2900 करोड़ रुपये है, जो उन्हें भारत के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक बनाती है। इसलिए, एक बेडरूम वाले फ्लैट में रहने के उनके फैसले ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। 2009 में, फराह खान के चैट शो 'तेरे मेरे बीच में' पर दिखाई देते हुए, सलमान ने इसके बारे में बात की थी।
सलमान ने बताई वजह
जब फराह ने उनसे पूछा था कि क्या यह सच है कि वह अपनी मां सलमा के करीब रहने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते थे, तो उन्होंने जवाब दिया, "हां, यह सच है।" सलमान ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं जबकि उनके माता-पिता पहली मंजिल पर रहते हैं। एक्टर ने कहा था, "यह एक 3 बीएचके फ्लैट है और समय के साथ यह 1 बीएचके बन गया। लेकिन मुझे परिवार के करीब रहना पसंद है।
आपको बता दें, अन्य सितारों की तरह सलमान के पास मुंबई में कोई बंगला नहीं है। हालांकि, उनके पास पनवेल में 150 एकड़ का फार्महाउस है, जहां वे साल में कई बार जाकर क्वालिटी टाइम बिताते हैं।
गैलेक्सी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स इन दिनों खबरों में है क्योंकि रविवार सुबह वहां गोलीबारी की घटना हुई थी। रविवार सुबह दो बंदूकधारियों ने सलमान के घर पर गोलीबारी की, जिसमें से एक गोली उनके घर की बालकनी में चली गई। यह वही जगह है जहां से एक्टर अपने फैंस को ईद और जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि, इस हमले में किसी को चोट नहीं आई, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने हमले की जिम्मेदारी ली और दो आरोपियों को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। एक्टर के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे इस घटना से स्तब्ध हैं।


Click it and Unblock the Notifications