सलमान छोड़िए..ट्यूबलाइट में इस एक्टर ने चुरा ली लाइमलाइट..लेकिन देख नहीं पाए फिल्म
इसी फिल्म एक ऐसी शख्सियत है जिन्हें देखकर हर कोई सलमान को भूल गया। इस शख्स ने सलमान की पूरी लाइम लाइट ही चुरा ली।
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज हो चुकी है। ऐसे में फिल्म को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कोई सलमान की तारीफ कर रहा है तो कोई उनकी फिल्म को लेकर निराश है लेकिन इसी फिल्म एक ऐसी शख्सियत है जिन्हें देखकर हर कोई सलमान को भूल गया। वे हैं दिवंगत अभिनेता ओम पुरी। ओम पुरी ने फिल्म में सलमान के चाचा का किरदार निभाया है।
[ट्यूबलाइट VS बाहुबली 2.. आधी कमाई के साथ ओपनिंग.. रेस The End]
ओम पुरी को इस फिल्म में देखना हर किसी के लिए काफी इमोशनल था। वे इतने बेहतरीन एक्टर हैं कि कई लोगों का तो कहना है कि उन्होंने हर सीन में सलमान की लाइमलाइट ही चुरा ली है। बता दें कि ओमपुरी की मौत इसी साल 6 जनवरी को कार्डिएक अरेस्ट के चलते हुई थी।

जी हां, जिंदा रहते हुए ओम पुरी ने इस फिल्म के लिए शूटिंग की थी। जिसके बाद वे ये फिल्म देखने के लिए जिंदा नहीं रहे। वहीं सिर्फ ओम पुरी ही क्यों बॉलीवुड की ऐसी कई शख्सियत हैं जो अपनी आखिरी फिल्म को देखने के लिए जिंदा नहीं बचे और मौत के बाद रिलीज हुई उनकी फिल्म, आगे जानें ऐसे ही एक्टर्स के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











