जब ऐश्वर्या राय से बदला लेने के चक्कर में सलमान खान ने इस हसीना को किया लॉन्च, 10 साल में ठप पड़ा करियर

Aishwarya Rai Lookalike Sneha Ullal: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी हसीनाएं ऐसी है जिन्होंने अपना डेब्यू सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सितारों के साथ में किया। लेकिन इसके बावजूद भी वह इंडस्ट्री में टिक नहीं पाई और आज के वक्त में गुमनामी में जिंदगी बिता रही है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं सलमान खान के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्नेहा उल्लाल की खूबसूरती ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और उनकी नीली आंखें एकदम ऐश्वर्या राय जैसी नजर आती थी। लेकिन एक बीमारी की वजह से वह 4 साल तक अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाई। इसके बाद वह धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गई। उन्होंने सलमान खान के साथ 'लकी: नो टाइम फॉर लव' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
स्नेहा उल्लाल का जन्म 18 दिसंबर 1987 में हुआ और वह बचपन से ही काफी ज्यादा क्यूट थी। जब मैं बड़ी हुई तो उन्होंने मॉडलिंग करने का फैसला लिया और 18 साल की उम्र में ही उन्हें पहली फिल्म मिल गई। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ऑटोइम्यून डिसऑर्डर का शिकार हो गई और 4 साल तक अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पाई। जिसके चलते उनका पूरा करियर तबाह हो गया।
स्नेहा उल्लाल को पहली बार सलमान खान के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था। उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल भी कहा जाने लगा क्योंकि दोनों के लुक्स काफी हद तक मिलते-जुलते थे। हालांकि उनकी पहली फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुई थी। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया था।
हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि ऐश्वर्या राय बच्चन से बदला लेने के चक्कर में सलमान खान ने स्नेहा उल्लाल को इस फिल्म में काम दिलवाया। एक्ट्रेस भी यह बात मान चुकी है कि उन्होंने कभी भी सलमान से काम नहीं मांगा। साल 2005 में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और आखिरी बार 2015 में उन्हें देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











