आयुष शर्मा की बर्थ डे पार्टी पहुंची सलमान खान की KKBKKJ Starcast: शहनाज़, सिद्धार्थ, पलक तिवारी, राघव, जस्सी

KKBKKJ Starcast

एक्टर आयुष शर्मा, 26 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और उनके जन्मदिन की पार्टी पर ढेरों सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में अर्पिता खान शर्मा के भाई सलमान खान अपनी अगली फिल्म किसी का भाई किसी की जान की पूरी स्टारकास्ट के साथ नज़र आए। पहली बार KKBKKJ Starcast शहनाज़ गिल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल एक साथ दिखाई दी।

पार्टी शुरू होने से पहले ही आयुष शर्मा अपनी पत्नी अर्पिता खान शर्मा के साथ मीडिया के लिए पोज़ करते नज़र आए। इसके बाद उन्होंने मीडिया के साथ केक भी काटा और केक काटने के बाद ही उन्होंने दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी शुरू की।

दिखी पूरी स्टारकास्ट

दिखी पूरी स्टारकास्ट

इस जन्मदिन की पार्टी में किसी का भाई किसी की जान की पूरी स्टारकास्ट दिखी। शहनाज़ गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और जस्सी गिल एक साथ आयुष शर्मा के साथ पोज़ करते दिखाई दिए।

दिखीं पलक तिवारी

दिखीं पलक तिवारी

पार्टी में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने भी शिरकत की। रिपोर्ट्स की मानें तो पलक तिवारी किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा बन चुकी हैं और फिल्म में वो जस्सी गिल के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी।

हमेशा की तरह जीता दिल

हमेशा की तरह जीता दिल

हमेशा की तरह, पार्टी में शहनाज़ गिल ने अपने स्टाईल स्टेटमेंट से सबका दिल जीत लिया। इस पार्टी में शहनाज़ गिल एक जंप सूट में बेहद खूबसूरत नज़र आईं।

राघव जुयाल भी पहुंचे

राघव जुयाल भी पहुंचे

पार्टी में डांसिंग स्टार राघव जुयाल ने भी शिरकत की। गौरतलब है कि राघव और आयुष भी काफी अच्छे दोस्त हैं वहीं राघव को सलमान खान भी काफी ज़्यादा प्यार देते हैं।

डेंगू से उबर रहे सलमान

डेंगू से उबर रहे सलमान

सलमान खान को हाल ही में डेंगू हुआ था और अब वो इससे उबर रहे हैं। उन्होंने काम से भी ब्रेक लिया हुआ है। लेकिन परिवार और दोस्तों के साथ आयुष शर्मा का जन्मदिन मनाने वो भी पहुंचे।

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का नाम पहले कभी ईद कभी दिवाली था। उस वक्त भी फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू ही अलग थी। उस दौरान, साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले थे और फिल्म में सलमान खान के अलावा दो हीरो थे आयुष शर्मा और ज़हीर इक़बाल।

लेकिन आयुष को फिल्म में अपना रोल काफी कम लग रहा था और उन्हें महसूस हुआ कि उनके हिस्से फिल्म में ज़्यादा डायलॉग्स भी नहीं आएंगे। ऐसे में आयुष ने ये फिल्म सलमान खान से सलाह लेने के बाद छोड़ दी और उन्हें फिल्म में रिप्लेस किया सिद्धार्थ निगम ने। वहीं आयुष के बाद ज़हीर ने भी फिल्म छोड़ दी और उन्हें रिप्लेस किया जस्सी गिल ने।

किसी का भाई किसी की जान एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है जो 2023 की ईद पर रिलीज़ होने जा रही है। माना जा रहा है कि फिल्म को सलमान खान Ghost Direct कर रहे हैं क्योंकि बच्चन पांडे के फ्लॉप होने के बाद सलमान खान को डायरेक्टर फरहाद सामजी पर ज़्यादा भरोसा नहीं रह गया है। बीच में खबरें ये भी थीं कि फरहाद भी ये फिल्म छोड़ने वाले हैं लेकिन सलमान नहीं चाहते कि फिल्म को लेकर कोई भी निगेटिव पब्लिसिटी हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X