4 YEARS: अक्षय कुमार ने की रिजेक्ट- सलमान को मिली ये पहली 200 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म
साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'किक' को आज 5 साल पूरे हो चुके हैं। सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीज़ स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। सलमान खान ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं, जिससे उन्हें एक पहचान मिली है। किक उन्हीं फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सलमान के लुक से लेकर उनकी स्टाइल भी काफी पॉपुलर रही थी।
फिल्म का एक एक्शन सीक्वेंस स्कॉटलैंड से लेकर पोलैंड तक चला था। जाहिर है यह काफी बिग बजट फिल्म थी। लेकिन यह काफी कम लोगों को पता है कि सलमान खान इस फिल्म के लिए पहली च्वॉइस नहीं थी। जी हां, 'किक' के लिए सलमान खान से पहले अक्षय कुमार और सैफ अली खान को अप्रोच किया गया था। लेकिन डेट्स नहीं मिली। यहां तक की रवि तेजा को भी इस फिल्म से बॉलीवुड में लांच करने की प्लानिंग थी। लेकिन बात नहीं बनी।

बहरहाल, अब फिल्म के सीक्वल पर भी तैयारी चल रही है। सलमान खान, जैकलीन, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और रणदीप हुडा स्टारर किक का सीक्वल भी जल्द ही फ्लोर पर आने वाली है। किक 2 का निर्देशन भी साजिद नाडियाडवाला ही करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











