3 बच्चों की मां, 46 साल की सलमान की 'जुड़वा' एक्ट्रेस रंभा, दिखती हैं ऐसी, हैरान हो जायेंगे
100 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाली सलमान खान की सुपरहिट हीरोइन रंभा का नया लुक देख फैंस हैरान है। 3 बच्चों की मां और 46 साल की उम्र में जुड़वा की हीरोइन रंभा अब ऐसी दिखती हैं। इंटरनेट पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हुई हैं। जिसे आप भी देखते रह जायेंगे। रंभी की उनके पति और बच्चों के साथ तस्वीरें सामने आयी हैं। इन तस्वीरों में रंभा परफेक्ट फैमिली वाली महिला दिखाई दे रही हैं।

रंभा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अपने पति और बच्चों के साथ खास वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार भी रंभा पानी के किनारे मस्ती वाले अंदाज में दिखाई दे रही हैं। रंभा इन फोटो में पति और बच्चों के साथ कुछ खास दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।इन फोटो में रंभा को पहचान पाना कठिन है। ग्लैमरस और बोल्ड दिखने वाली रंभा इन फोटो में बिना मेकअप काफी अलग दिखाई दे रही हैं। इन सारी फोटो में रंभा को पहचान पाना काफी मुश्किल है।

साल 2010 के बाद रंभा ने शादी कर ली
रंभा की खूबसूरती का नजारा आप उनकी पुरानी तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं। बता दें कि साल 2010 के बाद रंभा ने शादी कर ली। इसके बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं। हालांकि कई बार वह किसी ना किसी रियलिटी शो में जरूर नजर आ जाती हैं। याद दिला दें कि बॅालीवुड से पहले रंभा ने तमिल फिल्मों से अपना डेब्यू किया।

46 साल की उम्र में रंभा
इसके बाद उन्होंने जल्लाद, जंग, जुड़वा, बेटी नंबर 1, बंधन, क्रोध, जानी दुश्मन जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की। फिलहाल 46 साल की उम्र में रंभा का यह अंदाज उनके ग्लैमरस के दिनों की याद दिलाता है। रंभा का असली नाम विजया लक्ष्मीहै। फिल्मों के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर रंभा रख लिया।

रंभा की लेटेस्ट फोटो
रंभा ने ना केवल हिंदी और तमिल फिल्मों में काम किया है बल्कि वह भोजपुरी, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में भी अपना नाम कमा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











