..................... Salman Khan is the busiest star with 4 huge films line up for 3 years - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने बुक कर लिए 3 साल, लगातार 4 बड़े Dhamake, बनेंगे सबसे बड़े स्टार

इन दिनों सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। रेस 3 के बाद से ही सलमान ने अपने आपको कई प्रोजेक्ट्स में बिजी कर लिया है। हाल ही में वे अली अब्बास जपर के साथ आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म 2019 के शुरुआत में रिलीज हो सकती है। वहीं इस फिल्म में सलमान और कैटरीना की जबरदस्त जोड़ी देखने को मिलेगी। वहीं सलमान के लिए आने वाले 2 साल तो लगभग बुक हो चुके हैं। वहीं बीच में 2021 की तैयारी भी कर सकते हैं।

[तीन हफ्तों में 100 करोड़ी बन गई फिल्म, सुपरस्टार की लग गई लॉटरी, जानें रिपोर्ट]

भारत के बाद सलमान खान प्रभुदेवा के साथ कॉमेडी-ड्रामा फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे। ये फिल्म गाजियाबाद के एक पुलिसवाले की असली कहानी है। वहीं ये फिल्म 2019 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इस फिल्म को पहले रिलीज हुई दबंग और दबंग 2 से बिल्कुल अलग बनाने का फैसला किया है। ऐसे में ये सलमान के लिए चैलेंजिंग हो सकता है। पहले वाले चुलबुल को अलग तरीके से दिखाना।

salman-khan-is-the-busiest-star-with-4-huge-films-line-up-3-years

वहीं यहीं खत्म नहीं हुआ सलमान खान दबंग 3 के साथ-साथ किस 2 की भी शूटिंग करगे। किक 2 को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन हां ये फिल्म 2020 को रिलीज करने की बात की जा रही है। किक 2 के बाद सलमान काफी सालों बाद बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल होते ही सलमान इस पर काम शुरू कर देंगे। ये फिल्म 2021 तक जा सकती है।

ऐसे में एक के बाद एक कई बड़ी फिल्मों के साथ ये कहना गलत नहीं होगा कि सलमान ने आने वाले लगभग 3 साल अपने नाम कर लिए हैं क्योंकि सलमान के स्टारडम के आगे सब फेल हैं। बहरहाल, आगे जानें कैसी रहेगी सलमान की सबसे पहले आने वाली फिल्म भारत और जानें इस फिल्म के बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X