ना कोई टेंशन..ना फिक्र..मतलब सलमान खान!
हर एक्टर का एक परफेक्ट फॉर्म होता है जिसे सही वक्त पर पहचान लिया जाए तो सुलतान बना जा सकता है। और सलमान खान ने अपना ये फॉर्म आखिरकर पहचान लिया है।ध्यान से देखा जाए तो उनके करियर को वांटेड के पहले और वांटेड के बाद में बांटा जा सकता है।
कहानी की Band: सलमान की 'सुल्तान'.. सुपरस्टार हैं तो LOGIC की क्या जरूरत!
वांटेड के पहले उन्होंने सब बनने की कोशिश की लेकिन कुछ काम नहीं आया।लेकिन फिर सलमान की ज़िंदगी में आए प्रभुदेवा, वांटेड जैसी फिल्म के साथ और इसके बाद तो सलमान को समझ आ गया कि उन्हें करना क्या है। वांटेड के बाद भी उनकी फिल्म फिल्म फ्लॉप हुई लेकिन दबंग से उन्होंने जो रफ्तार पकड़ी की बस आंधी में सब उड़ गए।सलमान खान वांटेड के बाद समझ गए की दर्शक उन्हें कैसी फिल्म में देखना चाहते हैं।
ये कहना गलत नहीं होगा की जैसे हमारे देश के क्रिकेट कप्तान धोनी के बारे में कहा जाता है की उनमें मिडास टच है वैसे ही बॉलीवुड में सलमान खान हैं जिनमें मिडास टच है। वो कुछ भी कर लें लेकिन आखिर आखिर तक हमेशा फायदे में वो या उनसे जुड़े लोग ही रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications