''सलमान खान बहुत बुरे एक्टर हैं.. मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं....''

यहां पढ़ें करीना कपूर का इंटरव्यू, जहां उन्होंने खुले तौर पर कहा था- सलमान खान एक बुरे एक्टर हैं।

By Neeti

यह बयान है बेबो यानि की करीना कपूर का। करीना हमेशा से अपनी बेबाकी की वजह से चर्चित रही हैं। सलमान की बात हो या शाहरूख की या ऐश्वर्या राय की.. करीना हर किसी को लेकर कुछ ना कुछ बोल चुकी हैं। कभी कुछ अच्छा तो कभी कंट्रोवर्शियल।

[यहां पढ़ें- जब शाहरूख से लेकर सलमान.. सनी देओल ने सबको धो डाला]

खैर, हम यहां करीना कपूर की एक पुरानी इंटरव्यू के लेकर आए हैं। जो साल 2000 में उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म रिलीज होने के बाद दिया था। अपने पहले इंटरव्यू में ही करीना ने धमाका कर दिया था। जहां उन्होंने सलमान को बुरा एक्टर कहा, वहीं शाहरूख और अमिताभ को बेस्ट का तमगा दिया।

 Kareena Kapoor

[यहां पढ़ें- 'आमिर खान को सीनियर की तरह बर्ताव करना चाहिए.. सुपरस्टार की तरह नहीं..']

कोई शक नहीं कि 17 साल पुराना यह इंटरव्यू काफी दिलचस्प है। शायद करीना कपूर इसे खुद भी आज पढ़ें तो उन्हें हंसी आ जाए। जहां उन्होंने सलमान खान से लेकर संजय लीला भंसाली तक को धो दिया है।

यहां पढ़ें.. करीना कपूर ने आज से 17 साल पहले क्या क्या कहा था-

बेस्ट के साथ काम करूंगी

बेस्ट के साथ काम करूंगी

मैं यहां सिर्फ बेस्ट के साथ काम करने आई हूं.. सेकेंड बेस्ट भी नहीं चलेगा। मैं स्टार कहलाना पसंद नहीं करती.. मैं एक्ट्रेस हूं।

[यहां पढ़ें- 'सलमान खान होंगे सुपरस्टार.. लेकिन हमारी फिल्म भी कुछ कम नहीं..']

करिश्मा जैसी बिल्कुल नहीं हूं

करिश्मा जैसी बिल्कुल नहीं हूं

करिश्मा कपूर से तुलना की बात करीना ने कहा- जब लोग मुझे स्क्रीन पर देखेंगे तो उन्हें समझ आएगा कि मैं करिश्मा से बिल्कुल अलग हूं। मेरी बहन ने बहुत संघर्ष किया और टॉप पर पहुंची है। जहां तक मेरी बात है तो मैं बतौर एक्ट्रेस नरगिस जी और मीना कुमारी को देखती हूं।

कहो ना प्यार है.. छोड़ने का अफसोस नहीं

कहो ना प्यार है.. छोड़ने का अफसोस नहीं

फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। लेकिन मुझे लगता है यदि मैं ये फिल्म करती तो सिर्फ स्टार बनकर रह जाती। जबकि रिफ्यूजी से मैं एक्ट्रेस कहलाउंगी।

कहो ना प्यार है.. पूरी तरह से ऋतिक की फिल्म है। उसके पिता ने हर फ्रेम ऋतिक पर फोकस रखा है.. जबकि अमीषा पर शायद 5 सेकेंड भी नहीं। मुझे खुशी हैं मैंने वह फिल्म नहीं की।

[यहां पढ़ें- सलमान खान 400 करोड़.. तो ये 'खान' 500 करोड़ की बात करते हैं!]

देवदास के लिए ऑडिशन

देवदास के लिए ऑडिशन

देवदास के लिए पारो ना चुने पर करीना ने कहा- संजय लीला भंसाली कंफ्यूज निर्देशक हैं। वह बोलते कुछ हैं, करते कुछ हैं। कल को यदि वह राज कपूर और गुरु दत्त जैसे निर्देशक बन जाएं.. और मैं एक फ्लॉप एक्ट्रेस.. तो भी मैं उनके साथ काम नहीं करूंगी।

मेरे लिए संजय लीला भंसाली कोई नहीं

मेरे लिए संजय लीला भंसाली कोई नहीं

खामोशी के बाद, संजय लीला भंसाली मुझे हम दिल दे चुके सनम के लिए भी साइन करना चाहते थे। वह 7 महीने तक पीछे पड़े रहे। उन्होंने सलमान खान से कहा था कि मेरी बहन से बात करे। लेकिन मुझे उनकी फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं थी। फिर देवदास के लिए भी उन्होंने खुद ही पीछे प़ड़ साइन करवाया था।

शाहरूख खान पर क्रश

शाहरूख खान पर क्रश

मैं शाहरूख खान से बेहद प्यार करती हूं। उनके बारे में पूछिए भी नहीं, वर्ना मैं घंटों बात करती रहूंगी। शाहरूख और अमिताभ बच्चन मुझे सिर्फ ये दो एक्टर ही पसंद हैं। शाहरूख में कुछ है, जो शानदार है।

सलमान खान बुरे एक्टर हैं

सलमान खान बुरे एक्टर हैं

बाकि दो खानों के बारे में पूछने पर करीना ने कहा-मैं बिल्कुल भी सलमान खान फैन नहीं हूं। मुझ वह पसंद नहीं है.. वह बहुत ही बुरे एक्टर हैं। आमिर खान अच्छे एक्टर हैं.. लेकिन मेरे फेवरिट शाहरूख खान ही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X