Salman Khan की तरह इस सिंगर पर नहीं किया गया था रहम, शूटर्स ने सरेआम 16 गोलियों से भूना, हिल गई थी इंडस्ट्री

Gulshan Kumar Assasination: पिछले दिनों सलमान खान के घर हुई फायरिंग ने फैंस को हैरान करके रख दिया। एक्टर के घर की बालकनी के पास पांच गोलियां दागी गईं, जिसमें से एक उनकी बालकनी से उनके घर तक गई। लेकिन ये पहला मामल नहीं है किसी सेलेब पर हमला करने का। इससे पहले तो एक सिंगर को मंदिर के सामने गोलियों से भून डाला था।
सबसे बड़े संगीत लेबल और फिल्म स्टूडियो के पीछे का नाम गुलशन कुमार है। उन्होंने अकेले ही बॉलीवुड के म्यूजिक को बदल दिया, कुमार शानू से लेकर सोनू निगम तक, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कलाकारों को कुमार ने खोजा और लॉन्च किया। गुलशन कुमार ने टी-सीरीज शुरू किया और सहसे ऑडियो कैसेट लॉन्च किए। इससे मार्केट में कई म्यूजिक कंपनियां बंद हो गईं। धीरे-धीरे वह संगीत को एक मिलियन-डॉलर के बिजनेस में बदलने में सफल रहे, जो शुरुआत में कम कीमत पर कैसेट बेचकर शुरू हुआ था।
1990 के दशक की शुरुआत में, टी-सीरीज ने भारतीय म्यजिक इंडस्ट्री को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुमार ने अनुराधा पौडवाल, मोहम्मद अजीज, कुमार शानू और अलका यागनिक जैसे गायकों को प्रोफेशनल सिंगर की तुलना में बहुत कम या कुछ भी नहीं के लिए फेमस सॉन्ग के कवर गाने के लिए काम पर रखा।
अगस्त 1997 में गुलशन कुमार की अंधेरी इलाके में उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वो मंदिर से घर लौट रहे थे। शूटर्स ने गुलशन कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बेरहमी से बीच सड़क हत्या कर दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दस करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर डॉन अबू सलेम के शूटर्स ने गुलशन कुमार पर 16 राउंड फायरिंग कर दी थी।
अब वापस आते हैं सलमान खान के केस पर तो गैलेक्सी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स इन दिनों खबरों में है क्योंकि रविवार सुबह वहां गोलीबारी की घटना हुई थी। रविवार सुबह दो बंदूकधारियों ने सलमान के घर पर गोलीबारी की, जिसमें से एक गोली उनके घर की बालकनी में चली गई। यह वही जगह है जहां से एक्टर अपने फैंस को ईद और जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि, इस हमले में किसी को चोट नहीं आई, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने हमले की जिम्मेदारी ली और दो आरोपियों को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications














