इस हसीना के प्यार में दीवाने हुए थे भाईजान, योगा टीचर से लगा बैठी दिल और फिर...

सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' में मासूम और सहमी हुई लड़की का किरदार निभाने वाली भूमिका चावला को कौन भूल सकता है. भूमिका चावला इसी फिल्म से सलमान की हीरोइन बन गई थी. यहां तक की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की और दर्शकों द्वारा भी उन्हें खूब प्यार मिला. उस समय एक्ट्रेस साउथ की फिल्मों में कम कर रही थी तो उन्हें बॉलीवुड की फिल्म 'तेरे नाम' ऑफर हुई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे पहले एक्ट्रेस को सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला. यह फिल्म उसे साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई.
बॉलीवुड में भूमिका की फिल्में हुई फ्लॉप
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2004 में भूमिका चावला ने अभिषेक बच्चन के साथ में फिल्म 'रन' में भी काम किया था. हालांकि यह है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. बता दे की भूमिका चावला ने सलमान खान के साथ में दो और फिल्मों में काम किया था. जो की थी 'सिलसिले' और 'दिल जो भी कहे'. लेकिन यह दोनों ही फिल्में बहुत ही बुरी तरीके से फ्लॉप हो गई.
अपने ही योगा टीचर से रचाई शादी
भूमिका चावला ने कई सारी फिल्मों में काम करने के बाद में सोचा कि शायद बॉलीवुड उनके लिए नहीं बना है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि भले ही एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी दिलचस्प है. दरअसल आपको बता दें की एक्ट्रेस ने अपने ही योगा टीचर से शादी रचा ली और उनका नाम भरत ठाकुर है. एक्ट्रेस का एक बेटा भी है. जब भूमिका चावला योग सीखने जाती थी तो उन्हें अपने ही टीचर से प्यार हो गया था. एक दूसरे को चार साल तक डेट करने के बाद में दोनों ने शादी रचा ली.
शादी के बाद फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी
जानकारी के लिए आपको बता दें की भूमिका चावला शादी के बाद फिल्मों से गायब हो गई थी. लेकिन बाद में साल 2016 में उन्होंने फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में काम किया था. लेकिन इस फिल्म में उनका एक साइड रोल नजर आया था. लेकिन हाल ही में उन्हें सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में एक बार फिर से इंडस्ट्री में कदम रखते हुए देखा गया है.


Click it and Unblock the Notifications











