एक फिल्म बनाने में प्रोड्यूसर पर चढ़ गया था कर्जा, नहीं मिल रहे थे डिस्ट्रीब्यूटर्स

Salman Khan Boney Kapoor

किसी भी फिल्म का डायरेक्शन करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन किसी भी फिल्म को प्रोड्यूस और रिलीज करना एक प्रोड्यूसर के लिए काफी घातक भी साबित हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 2005 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म नो एंट्री की। इस फिल्म में सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर नजर आए थे।

साल 2005 में रिलीज हुई नो एंट्री फिल्म सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जाती है। लेकिन इसको बनाना काफी मुश्किल रहा। खबरों के अनुसार फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर इसकी रिलीज के वक्त डिस्ट्रीब्यूटर्स के भारी कर्ज में डूब चुके थे और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने कर्ज चुकाने तक इस फिल्म को रिलीज करने से साफ मना कर दिया था। इसी के चलते इस फिल्म की टिकट बुकिंग को भी आगे बढ़ा दिया गया था।

यह वह वक्त था जब बोनी कपूर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। तब सलमान खान आगे आए और उन्होंने बोनी कपूर की मदद की। नो एंट्री फिल्म को 26 अगस्त 2005 को रिलीज किया गया था और फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस भी मिला था। इस फिल्म को 22 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 73 करोड़ का कलेक्शन किया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म के 20 साल बाद नो एंट्री का मच अवेटेड सीक्वल फ्लोर पर जाने वाला है। अब इस फिल्म में ओरिजिनल कलाकारों के अलावा दिलजीत सिंह, अर्जुन कपूर और वरुण धवन को देखा जाने वाला है। खुद बोनी कपूर ने इस फिल्म को कंफर्म किया है और इसमें 10 एक्टर्स और दो विलेन नजर आएंगे।

Read more about: salman khan boney kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X