..................... Salman Khan had threatened to throw Mithun Chakraborty son Namashi out of the set - Hindi Filmibeat

जब सलमान खान ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे को दे डाली थी धमकी, बोले- सेट से बाहर फेंक दूंगा..

Salman Khan Mithun Chakraborty

सलमान खान और मिथुन चक्रवर्ती के बीच में कितना गहरा रिश्ता है यह बात बताने की कोई भी जरूरत नहीं है। यहां तक की मिथुन चक्रवर्ती ने तो यह भी कहा था कि सलमान खान उनके परिवार का एक हिस्सा है। मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने हाल ही में सलमान खान के साथ एक दिलचस्प घटना का जिक्र किया और बताया कि कैसे एक बार भाईजान ने उन्हें धमकी दे डाली थी।

लहरें रेट्रो के साथ बातचीत के दौरान नमाशी चक्रवर्ती ने बताया कि "सलमान भाई उस वक्त राधे फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और मैंने भी बेड बॉय की फिल्म की शूटिंग को पूरा किया था। मैं सलमान भाई से मिलने के लिए महबूब स्टूडियो पहुंचा और मैं वहां जैसे ही पहुंचा तो वह मेरे सामने आ गया और मैंने उनके पैर छू लिए।"

नमाशी चक्रवर्ती ने बाद में मजेदार किस्से का खुलासा किया और बताया कि "इसे मैं कैमरे पर कह सकता हूं। उन्होंने मुझे तकरीबन धमकी दे दी थी। उन्होंने मुझसे कहा कि भाग जा यहां से। फिर अचानक से गले लगा लिया और कहा कि मैं भी तुम्हारे जितना बूढ़ा नहीं हुआ हूं और मेरे साथ ऐसा मत किया करो। अगर तुमने दोबारा ऐसा किया और खासकर अगर दिशा पाटनी यहां पर बैठी होती है तो मैं तुम्हें सेट से बाहर निकाल कर फेंक दूंगा।"

नमाशी चक्रवर्ती ने आगे बताया कि सलमान खान ने उनसे कहा कि अगर उन्हें आगे से मिलना हुआ करे तो नियम नंबर-1 सलमान खान के पर कभी नहीं छूना। नमाशी के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2023 में बेड बॉय फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था और यह फ्लॉप साबित हुई थी। इन दिनों वह महेश भट्ट की फिल्म में काम कर रहे हैं।

Read more about: salman khan mithun chakraborty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X