सोनाक्षी सिन्हा के फ्यूचर ससुर से सलमान खान ने लिए थे उधार पैसे, ऐसे चुकाने पड़ी कीमत!

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इस वक्त बी-टाउन की सबसे बड़ी खबर है। लगातार खबरें आ रही हैं कि सोनाक्षी और जहीर की शादी से उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा बिल्कुल खुश नहीं है।
हालांकि अब ये खबर भी अफवाह ही साबित हुई है। लेकिन इस बीच सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले ससुर इकबाल रतनसी को लेकर एक खुलासा हुआ है। पता चला है कि एक बार सलमान खान जैसे सुपरस्टार ने भी उनके पैसे उधार लिए थे।
जी हां, चौंकिए मत क्योंकि इकबाल रतनसी और सलमान खान दोस्त हैं। दोस्ती और पैसे उधार लेने वाली बात का खुलासा खुद सलमान खान ने किया था। ये वो समय था जब सलमान खान इकबाल रतनसी के बेटे जहीर इकबाल के लिए एक फिल्म बना रहे थे जिसका नाम नोटबुक था।
क्या लिखा सलमान
सलमान खान ने एक पोस्ट करते हुए लिखा, "यह मेरे बचपन का दोस्त इकबाल है, जब बड़े हो रहे थे तो वो एक दोस्त के रूप में वह मेरा बैंक था, मुझ पर अभी भी उसका 2011 रुपया बकाया है। भगवान का शुक्र है कि उसने दिलचस्पी नहीं ली, बेटे को लॉन्च कर रहा हूं। तो बाप का पोस्ट तो लिखता हूं ना। तस्वीर देखिये।" इसके बाद सलमान खान के इस पोस्ट को लेकर काफी चर्चा हुई थी। बता दें कि सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म को लेकर बिजी हैं।
कौन हैं इकबाल?
जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी निर्माण और आभूषण व्यवसाय में रहे हैं। उनकी बेटी और जहीर की बहन सनम रतनसी एक मशहूर बॉलीवुड सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं। बता दें कि जहीर की एक्टिंग डेब्यू फिल्म नोटबुक का निर्माण सलमान ने किया था। बाद में उन्होने उनकी 2014 की फिल्म जय हो में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। इस वक्त सोनाक्षी से शादी को लेकर चर्चा है। 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैँ।


Click it and Unblock the Notifications