‘बीवी नं. 1’ में सलमान खान की जगह पहले गोविंदा करने वाले थे लीड रोल, इस वजह से छोड़ी थी फिल्म

सलमान खान, सुष्मिता सेन और करिश्मा कपूर की लव ट्राएंगल वाली फिल्म 'बीवी नं. 1' किसे याद नहीं होगी। आमतौर पर 'नंबर 1' फ्रेंचाइजी की फिल्में बनाने वाले डेविड धवन की सारी फिल्मों जैसे 'हीरो नं. 1', 'कुली नं. 1' में गोविंदा ने काम किया था लेकिन 'बीवी नं. 1' में सलमान खान नजर आए थे। इस फिल्म में करिश्मा कपूर ने एक सीधी सादी गृहिणी का किरदार निभाया था जो अपने पति, सास और दो बच्चों के साथ बेहद खुश है। वहीं सुष्मिता सेन एक मॉडर्न लड़की के किरदार में नजर आयी थी जिसके प्यार में पड़कर करिश्मा कपूर का पति प्रेम, सलमान खान अपना घर छोड़कर सुष्मिता सेन के साथ रहने आ जाता है। फिल्म में सुष्मिता सेन का किरदार ग्रे शेड का था। इस फिल्म में अनिल कपूर और तब्बु भी प्रमुख किरदारों में नजर आए थे। लेकिन क्या आपको पता है, 'नंबर 1' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्मों की तरह 'बीवी नं. 1' में भी लीड रोल पहले गोविंदा को ही ऑफर की गयी थी लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। यह फिल्म ओरिजिनली कमल हासन की हिट फिल्म 'सती लीलावती' का हिंदी रीमेक थी।
इस वजह से छोड़ी फिल्म :
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'बीवी नं. 1' की कहानी गोविंदा को ध्यान में रखकर ही लिखी गयी थी। गोविंदा को जब फिल्म की स्क्रिप्ट सुनायी गयी तो वह फिल्म में काम करने के लिए राजी भी हो गये थे। लेकिन फिल्म में काम करने वाली एक एक्ट्रेस की वजह से उन्होंने बाद में फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इस फिल्म के बारे में कहा जाता है कि गोविंदा सुष्मिता सेन के साथ काम करने के लिए राजी नहीं थे। कहा जाता है कि फिल्म के मेकर्स ने उनके साथ बैठकर इस बारे में काफी देर तक चर्चा भी की थी लेकिन जब आपसी सहमति नहीं बन पायी तो आखिरकार गोविंदा ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद ही यह फिल्म सलमान खान को ऑफर हुई। इस फिल्म में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।
सुष्मिता सेन के अलावा बाकी सारे एक्टर बदले गये :
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डेविड धवन की फिल्म 'बीवी नं. 1' की शुरुआत गोविंदा, सुष्मिता सेन, मनीषा कोइराला और संजय दत्त के साथ हुई थी। फिल्म में पहले करिश्मा कपूर वाला किरदार मनीषा कोइराला और अनिल कपूर वाला किरदार संजय दत्त निभाने वाले थे। लेकिन आखिरकार जब यह फिल्म बनकर तैयार हुई तो फिल्म में सुष्मिता सेन के अलावा बाकी सारें किरदारों को बदला जा चुका था। फिल्म में अनिल कपूर ने सिर्फ इसलिए काम करने के लिए हामी भरी थी क्योंकि फिल्म में वह वहीं किरदार निभा रहे थे, जो ओरिजिनल फिल्म में कमल हासन ने निभाया था। बता दें, अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म 'विरासत' भी कमल हासन की फिल्म का ही हिंदी रीमेक थी। मनीषा कोइराला को फिल्म का प्लॉट समझ में नया नहीं लगा, इसलिए उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था और संजय दत्त ने भी निजी कारणों से इस फिल्म को छोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications

