Salman Khan का पहला एड, जिसके लिए उन्हें मिली थी 750 रूपए की फीस, देंखे 40 साल पुराना वीडियो

salman-khan-got-rs-750-salary-for-his-first-ad-shoot-with-tiger-shroff-s-mom-ayesha-shroff-video

Salman Khan first salary: फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा का वक्त गुजार चुके सुपरस्टार सलमान खान आज भले ही एक- एक प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों की फीस लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान की पहली सैलेरी कितनी और किस प्रोजेक्ट के लिए थी?

ये तो सब जानते हैं कि सलमान खान ने अपने करियर की शुरूआत 1986 में "बीवी हो तो ऐसी" नाम की फिल्म से की थी.. जिसमें वो सपोर्टिंग किरदार में थे। लेकिन इससे भी तीन साल पहले सलमान खान ने अपना पहला एड शूट किया था। इस एड के दौरान सलमान खान केवल 15 साल के थे। ये एड कैंपा कोला के लिए था, जहां सलमान खान के साथ टाइगर श्रॉफ की मां आएशा श्रॉफ ने भी काम किया था।

एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया कि कैंपा-कोला विज्ञापन के लिए उन्हें 750 रुपये की फीस दी गई थी। हालांकि, उनकी पहली सैलरी महज 75 रुपये थी, जो उन्होंने एक इवेंट के लिए बैकग्राउंड डांसर के तौर पर कमाई थी।

फिर कोला के ऐड के बाद, उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी जो उस जमाने में काफी थी। फिर मैंने प्यार किया के लिए उन्हें 31 हजार की फीस मिली थी। बता दें, आज के जमाने में सलमान खान हर एड के लिए 5 से 10 करोड़ की फीस लेते हैं।

कैंपा कोला का एड सलमान खान का पहला एड था। कैंपा कोला के इस एड में कुछ दोस्त एक जहाज़ पर मस्ती कर रहे होते हैं और उन्हीं दोस्तों में से एक थे सलमान खान। ये वो दौर था जब सलमान खान अपने पांव जमाने की कोशिश कर रहे थे पर कोई उनकी मदद नहीं करता था।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan flashback
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X