Salman Khan Death Threat: 1..2..नहीं 5 सालों से सुपरस्टार को मिल रही धमकी, कभी मिला खत तो कभी हुई घर की रेकी

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। उनकी सुरक्षा को लेकर उनके परिवार से लेकर फैंस तक चिंतित हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक चैनल से साक्षात्कार में सलमान खान से माफी मांगने के लिए कहा था तो वहीं, इसके बाद सलमान खान की टीम एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें कहा गया है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड नाम सलमान खान से बात करना चाहता है।
इस ईमेल के मिलने के बाद सलमान खान के मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सलमान खान की टीम को यह धमकी मोहित गर्ग नाम के शख्स की आईडी से भेजा गया है। धमकी भरे मेल में लिखा गया है- 'गोल्डी भाई को बात करनी है तेरे बॉस सलमान से। इंटरव्यू देख ही लिया होगा उसने शायद नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेगा। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दियो, फेस टू फेस करना हो वो बता दियो। अभी टाइम रहते बता दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।'
हालांकि, यह पहली दफा नहीं है जब सुपरस्टार एक्टर को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले भी सलमान खान को कई बार इस तरह की जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

2018 में मिली धमकी
बिश्नोई गैंग ने पहली बार सलमान खान को 2018 में जान से मारने की धमकी दी थी। तब पुलिस ने बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे को दबोचा था और एक्टर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी। दरअसल, बिश्नोई समाज को काला हिरण को पवित्र जानवर मानते हैं।

2019 में की थी रेकी
बिश्नोई गैंग के सदस्य संपत नेहरा ने 2019 में सलमान खान के घर की रेकी की थी लेकिन, हथियार का रेंज कम होने की वजह से सलमान खान पर हमला नहीं किया था। बाद में संपत नेहरा को गिरफ्तार किया गया था।

2020 में फॉर्म हाउस की रेकी
2020 में बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने सलमान खान के फार्म हाउस की रेकी की थी। इस दौरान सलमान खान के गार्ड तक से मुंबई में कमरा किराए पर लेने के बहाने बदमाशों ने मेलजोल बढ़ा लिया था। हालांकि, बाद में इस शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया था और उसने माना था कि वो बिश्नोई गैंग का सदस्य है।

2022 में भी मिली धमकी
2022 में मॉर्निंग वॉक के दौरान सलीम खान को धमकी भरा खत मिला था कि, सलमान खान का हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा कर दिया जाएगा। तब भी पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

2023 में फिर धमकी
अब 220 में एक बार फिर सलमान खान को इसी गैंगस्टर गैंस से फिर धमकी मिली है जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान खान के घर की सिक्योरिटी भी काफी ज्यादा बढ़ाई गई है।


Click it and Unblock the Notifications