सलमान को फिर आया गुस्सा, रिपोर्टर की आ गई शामत, ऐसा जवाब दिया कि चौंक जाएंगे

सलमान अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं लेकिन ये मूड कब बिगड़ जाए किसी को पता नहीं होता। सलमान खान जब तक अच्छे मूड में है बस तब ही तक अच्छे मूड में हैं। एक बार अगर आपने उन्हें गुस्सा दिलाया तो फिर बस आप जानिए और आपका काम। हाल ही में एक रिपोर्टर के साथ कुछ ऐसा ही हो गया कि सलमान ने रिपोर्टर को बुरी तरह लताड़ लगा दी.. वो भी अपने अंदाज में।

[Race 3: सलमान खान को भी देदी मात, इतना बदला बॉबी देओल का लुक, 10 Pics में पहचानना मुश्किल]

मौका था रेस 3 ट्रेलर लॉन्च का.. इस दौरान एक महिला रिपोर्टर ने सलमान से ट्यूबलाइट को लेकर सवाल कर दिया। सवाल था कि 'आप ट्यूबलाइट के बाद रेमो के साथ एक बच्चे के साथ इमोशनल फिल्म करने की प्लानिंग कर थे लेकिन ट्यूबलाइट के फेल होने के बाद आपको ये फिल्म कैंसिल करनी पड़ी?'...ये बात सलमान खान को काफी खराब लगी उन्होंने जवाब में कहा कि 'जी हां, ट्यूबलाइट डिजास्टर रही लेकिन मैं खुश किस्मत हूं कि मेरी फ्लॉप फिल्म भी बाकी कई फिल्मों से काफी अच्छी कमाई कर गई और काफी पैसा वापिस करने के बाद भी इतना पैसा बचा कि हम रेस 3 शुरू कर पाए।'

salman-khan-got-angry-at-reporter-calling-tubelight-fail

सलमान के जवाब देने के तरीके से ये साफ था कि उन्हें ये सवाल सुनकर काफी गुस्सा आया है। ये पहला मौका नहीं है जब सलमान रिपोर्ट्स के सवालों पर इस तरह नाराज हुए हैं। आगे जानें कुछ ऐसे ही वाकये जब सलमान खान रिपोर्टर के सवालों पर इतने भड़क गए कि चिल्लाने ही लगे-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X