सलमान खान को बॉलिवुड का गॉडफादर कहा जाता है। सलमान खान ने कई बॉलिवुड एक्टरों के करियर को एक मकाम दिलाया है और कइयों को तो बॉलिवुड में एंट्री भी दिलवाई है।
सलमान खान भले ही बाकी सितारों की तरह फैमिली वाले ना हों और ना ही उनके कोई बच्चे हैं जिन्हें वो भविष्य में लॉंच कर सकते हैं लेकिन उन्होंने दूसरे सितारों व कई इंडस्ट्री से बाहर के यंगस्टर्स को लॉंच किया है जो सलमान को अपना गॉडफादर मानते हैं।
तो आइये देखते हैं किन किन एक्टरों के गॉडफादर हैं सलमान खान
ऐश्वर्या राय बच्चन
शुरुआत करते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन से। हालांकि ऐश ने बॉलिवुड करियर अपने दम पर शुरु किया था लेकिन हम दिल दे चुके सनम से ऐश को एक अहम पहचान मिली बतौर एक्ट्रेस, जो कि सलमान खान की बदौलत ही मिली।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ का बॉलिवुड करियर भी लगभग सलमान खान ने ही शुरु किया था। सलमान खान ने कैटरीना कैफ को इंडस्ट्री में टॉप की एक्ट्रेसेस में शामिल किया।
पुलकित सम्राट
पुलकित सम्राट को सलमान खान ने ही बॉलिवुड में लॉंच किया था। हालांकि बिना किसी टैलेंट के इंडस्ट्री में हिट होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
सूरज पंचोली
सूरज पंचोली जो कि आदित्य पचोंली के बेटे हैं को हाल ही में सलमान खान ने हीरो फिल्म से लॉंच किया।
आथिया शेट्टी
आथिया शेट्टी ने भी हीरो फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। सलमान ने ही इन्हें भी लॉंच की।


Click it and Unblock the Notifications