Salman Khan ने Aishwarya Rai को Abhishek के सामने दिया फ्लाइंग किस? जानिए क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

Salman Khan Flying Kiss To Aishwarya Rai: इस समय ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें जोर पकड़ रही है। इतना ही नहीं इसी बीच सलमान खान को लेकर भी आए दिन कोई ना कोई बड़ी खबर सामने आती रहती है और आपको बता दें कि इस समय लॉरेंस बिश्नोई के चलते वह भी काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। तभी से लगातार सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।
लेकिन अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और यह वीडियो एक अवॉर्ड फंक्शन का है। जहां पर सलमान खान को परफॉर्म करते हुए देखा जा रहा है। परफॉर्म करते हुए जैसे ही सलमान खान स्टेज पर आते हैं तो वह फ्लाइंग किस करते हैं। इसके बाद में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को बैठे हुए देखा जाता है।
वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही सलमान खान फ्लाइंग किस करते हैं वैसे ही ऐश्वर्या राय काफी शर्माती हुई नजर आती है। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन का चेहरा भी देखने लायक होता है। लेकिन इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि यह वीडियो पूरी तरीके से एडिटेड है। इस वीडियो में ऐसी कोई भी सच्चाई नहीं है।
हालांकि आपको बता दें कि एक वक्त था जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। लेकिन दोनों का बुरी तरीके से ब्रेकअप हुआ था और बाद में अब तक वह एक दूसरे से बात भी नहीं करते हैं। ऐश्वर्या ने भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चुना और साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।
अब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की एक बेटी आराध्या बच्चन भी है। जो कि अपनी मां की तरह बेहद ही खूबसूरत है। आराध्य को अक्सर ऐश्वर्या राय के साथ में देखा जाता है और कई सारी इवेंट में दोनों साथ में भी नजर आती हैं। लेकिन जब से ऐश्वर्या राय और अभिषेक के तलाक की खबर सामने आई है तभी से काफी ज्यादा विवाद बना हुआ है। लेकिन इस पर अभी तक दोनों में से किसी ने भी पुष्टि नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications