..................... Salman khan first salary is 75 rupees and now his networth is 220 crore per year - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड के भाईजान को कभी मिलती थी 75 रुपए सैलरी, अब बन गए हैं करोड़ो के मलिक, जानें कितनी है नेटवर्थ

Salman Khan Networth

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले 35 सालों से लगातार एक्टिव है. उन्होंने मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं जैसे फिल्मों में काम किया. इतना ही नहीं आपको बता दें कि सलमान खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कुछ फ्लॉप फिल्में भी दी है. लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब बॉलीवुड के भाईजान को पहली सैलरी 75 रुपए मिला करती थी. लेकिन अब एक्टर कई करोड़ की प्रॉपर्टी और महंगी कारों के मालिक बन चुके हैं.

75 रुपए मिला करती थी एक्टर को सैलरी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान ने साल 1989 में 'बीवी हो तो ऐसी' में सपोर्टिंग किरदार निभाया और अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद में उन्होंने फिल्म 'मैने प्यार किया' में लीड रोल निभा कर अपनी एक खास पहचान लोगों के दिलों में कायम कर ली. बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि सलमान खान ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी जॉब की और वहां पर उन्हें 75 रुपए सैलरी मिला करती थी.

साल का 220 करोड़ कमाते हैं भाईजान

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि साल 2023 में सलमान खान की नेटवर्थ की बात की जाए तो कुछ खबरों के अनुसार वह अब 220 करोड़ रुपए साल के काम लेते हैं. इतना ही नहीं उनके महीने की इनकम 16 करोड़ की है. पिंक विला की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि उनकी फिल्मों से जो भी प्रॉफिट होता है उसका 60 से 70% हिस्सा उन्हें प्राप्त होता है. वहीं दूसरी तरफ सलमान खान आज भी भारत के टॉप पेड एक्टर्स में शुमार हो चुके हैं. बता दे कि सलमान खान 100 करोड़ से भी ज्यादा एक फिल्म के लिए फीस लेते हैं और उनके पास में जेड प्लस सिक्योरिटी भी है. यहां तक की भाईजान के पास में महंगी कारें और घर भी हैं.

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X