..................... Salman Khan Firoza stone bracelet gifted by his father has been broken 7 times - Hindi Filmibeat

7 बार टूट चुका है सलमान खान का फिरोजा स्टोन ब्रेसलेट.फिर भी कभी नहीं करते खुद से दूर जानिए किसने किया था गिफ्ट

 Salman Khan Firoza stone bracelet

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुपरस्टार सलमान खान का बोलबाला है. उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया और इतना ही नहीं उनकी फिल्में भी खूब हट जाती हैं. लेकिन आपको बता दें कि पिछले 5 सालों से उनकी हर एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पीछे रह जाती है. लेकिन इसके बावजूद भी वह अपने स्टाइल को लेकर चलते हैं और उनका स्टाइल लोग कॉपी भी करना पसंद करते हैं. बच्चे से लेकर जवान तक हर कोई उन्हें कॉपी करने की कोशिश में लगा रहता है. यहां तक कि सलमान खान ने एक ट्रेंड भी सेट कर दिया है.

सलमान खान का नीले स्टोन वाले ब्रेसलेट की कहानी

लेकिन आपको कई बार देखने को मिला होगा कि सलमान खान के हाथ में हमेशा एक ब्रेसलेट होता है जिस पर नीले रंग का स्टोन भी है. इतना ही नहीं हाल ही में आमिर खान के हाथ में भी इसे देखा गया था. लेकिन बहुत लोगों के मन में यह सवाल उठता होगा कि यह नीले रंग का स्टोन कैसा है और कौन सा है? तो चलिए आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं कि सलमान खान के पास यह ब्रेसलेट कहां से आया और वह इसे क्यों पहनना पसंद करते हैं?

आखिर क्यों पहनते हैं सलमान नीले स्टोन वाला ब्रेसलेट

दरअसल आपको बता दें कि पिछले कई सालों से सलमान खान के हाथ में फिरोजा स्टोन वाला एक ब्रेसलेट देखा जाता है. जिसके बारे में सलमान खान ने खुद ही खुलासा किया था कि यह ब्रेसलेट उनके लिए काफी लकी है और इसे वह कभी भी खुद से दूर नहीं करते हैं. इतना ही नहीं एक्टर ने इस बात का भी खुलासा किया था कि इस ब्रेसलेट को उन्हें किसने दिया और वह इसे क्यों पहनते हैं.

सलमान को उनके पिता ने गिफ्ट किया था ये ब्रेसलेट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक इवेंट के दौरान उनसे एक फैन ने इस बारे में पूछा कि आप इस ब्रेसलेट को क्यों खास मानते हैं और क्यों पहन कर रखते हैं. जिस पर एक्टर ने काफी पुरानी कहानी खोल कर बताया कि "जब वह काफी छोटे थे तो उनके पिता इस ब्रेसलेट को पहनते थे. उस वक्त भी यह ब्रेसलेट मुझे काफी पसंद था. लेकिन जब मैं खुद काम करने लगा तो मेरे पिता ने यह ब्रेसलेट मुझे गिफ्ट में दे दिया. जिस वजह से यह मेरे लिए बहुत खास है."

ये स्टोन नेगेटिविटी को को रखता है दूर

सलमान खान ने इसी के आगे इस बारे में भी बताया कि यह एक फिरोजा स्टोन होता है जो कि दुनिया के दो लिविंगस्टोन में से एक माना जाता है. ये स्टोन सिर्फ और सिर्फ तिब्बत, चीन, मेक्सिको और ईरान जैसे देशों में मिलेगा. इतना ही नहीं जो भी नेगेटिविटी आपकी तरह आती है उसे यह अपनी तरफ ले लेता है. जिसके बाद स्टोन पूरी तरीके से कनेक्टिविटी ले लेता है तो वह टूट जाता है. सलमान खान ने यह भी बताया कि यह है मेरा सातवां स्टोन है.

दिमाग को स्थिर और शांत करता है ये खास स्टोन

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि फिरोजा स्टोन बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और इतना ही नहीं यह शुभ फल भी प्रदान करता है. बता दें कि यह सभी चक्रों के बीच में संतुलन बनाए रखने का काम करता है और अगर आप इसे पहनते हैं तो दिमाग को यह स्थिर और शांत बना देता है.

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X