सलमान खान ने टाईगर श्रॉफ - रणबीर कपूर को सौंपी अपनी ईद रिलीज़ डेट? लगातार चार सालों से दे रहे हैं फ्लॉप ईद

ईद मतलब सलमान खान। सलमान खान जब भी ईद पर आते हैं धमाका करते हैं और उनके फैन्स, ईद के पास आते ही सलमान खान की फिल्म रिलीज़ होने का इंतज़ार करते हैं। लेकिन अब अगले दो सालों तक शायद ऐसा ना हो। जहां, 2022 की ईद टाईगर श्रॉफ ने हीरोपंती 2 के लिए बुक कर ली है वहीं दूसरी तरफ ईद 2023 पर कब्ज़ा करने आ रहे हैं रणबीर कपूर, अपनी फिल्म एनिमल के साथ।

हालांकि, इन दोनों ही सालों की ईद पर अभी तक सलमान खान की किसी फिल्म का एलान नहीं हुआ है। टाईगर श्रॉफ की हीरोपंती 2, साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऐसे में शायद ही सलमान खान अपने बेस्ट फ्रेंड की फिल्म से क्लैश करेंगे।

salman-khan-finally-gives-up-on-eid-after-continous-flop-tiger-shroff-ranbir-kapoor-lock-eid-release

ऐसे में देखा जाए तो ये माना जा सकता है कि अब सलमान खान अपने करियर और बॉक्स ऑफिस की सबसे शानदार रिलीज़ डेट - ईद, अपने जूनियर्स को सौंप चुके हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड में त्योहारों की रिलीज़ डेट और उनके क्लैश बहुत ही आम बात है। और अक्सर प्रोड्यूसर और ट्रेड पंडित इस बात पर चर्चा करते हैं कि बड़े एक्टर्स को अब नए एक्टर्स को ये रिलीज़ डेट्स सौंपनी चाहिए। शायद सलमान खान ने इसकी शुरूआत कर भी दी है।

सलमान खान को कोई नहीं छूता

सलमान खान को कोई नहीं छूता

गौरतलब है कि बॉलीवुड में साफ नियम है - ईद और सलमान खान के साथ कोई छेड़छाड़ ना करने का। हालांकि, 2016 में रईस और सुलतान के क्लैश की खबरें ज़ोरों पर थीं और फैन्स काफी उत्साहित भी थे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इशके बाद 2019 में सूर्यवंशी और राधे के ईद क्लैश का भी एलान हुआ लेकिन बाद में रोहित शेट्टी ने अपने कदम ये कहते हुए पीछे खींच लिए थे - ईद मतलब सलमान खान और मैं उनके फैन्स को धोखा नहीं दे सकता। 2021 में जॉन अब्राहम ने भी सत्यमेव जयते 2 को राधे के ईद क्लैश का मौका दिया लेकिन फिर पीछे हट गए।

सलमान खान का ईद बॉक्स ऑफिस

सलमान खान का ईद बॉक्स ऑफिस

सलमान की फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड तो हम आपको कई बार याद दिला चुके हैं। आज आपको याद दिला देते हैं इन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन और कैसे हर साल ईद बॉलीवुड में और मुबारक होती गई। इसकी शुरूआत हुई थी 2009 में प्रभुदेवा की फिल्म वांटेड के साथ। इस फिल्म ने सलमान खान के करियर को एक नई दिशा दी थी। 1400 स्क्रीन पर ईद पर रिलीज़ हुई इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की थी।

होती गई ईद मुबारक

होती गई ईद मुबारक

इसके बाद तो हर साल सलमान खान की ईद मुबारक होती गई। 2010 में दबंग 2 ने ईद पर पिछली फिल्म वांटेड से 190 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाई। दबंग 2 ने 15 करोड़ की ओपनिंग की थी। इसके बाद 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2011 में बॉडीगार्ड 21 करोड़ की ओपनिंग की। 2012 में एक था टाईगर ने 32 करोड़ की ओपनिंग ली और बॉडीगार्ड से 54 प्रतिशत बढ़ोतरी दिखाई।

आखिरी हिट ईद फिल्म सुलतान

आखिरी हिट ईद फिल्म सुलतान

वांटेड, किक, बजरंगी भाईजान, दबंग, सुलतान किसी फिल्म ने कभी भी निराश नहीं किया। बल्कि इनमें से कुछ फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस पर ऐसे शानदार रिकॉर्ड बनाए कि बॉक्स ऑफिस भी चौंक गया। सलमान खान और कबीर खान ने मिलकर सलमान खान की पहली 300 करोड़ी फिल्म भी दी। लेकिन ये सिलसिला आकर रूका अली अब्बास ज़फर की सुलतान के साथ।

शुरू हुआ फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला

शुरू हुआ फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला

ट्यूबलाइट ने सलमान खान के सारे रिकॉर्ड्स पर पानी फेर दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी मुश्किल से 150 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच पाई थी। यही हाल था रेस 3 का। फिल्म को देखकर लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि सलमान खान ने आखिर ये फिल्म की क्यों! इसके बाद भारत के भी बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने फैन्स को निराश ही किया। हालांकि फिल्म ने ठीक ठाक कमाई की थी।

इंशाल्लाह से राधे तक

इंशाल्लाह से राधे तक

सलमान खान ने ईद की धमाकेदार वापसी का एलान किया था संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह के साथ। लेकिन इस फिल्म के साथ संजय लीला भंसाली और सलमान के बीच काफी मतभेद हुए और सलमान खान ने ये फिल्म छोड़ दी। इंशाल्लाह छोड़ने के बाद सलमान खान ने उसी ईद की तारीख पर राधे का एलान किया। फिल्म 2021 की ईद पर रिलीज़ हुई लेकिन सलमान खान एक बार फिर विफल रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X