Salman Khan की इस फिल्म का प्रधानमंत्री Narendra Modi ने किया था प्रमोशन, एक्टर बोले- 'मैंने तो नेता को...'

Salman Khan Video: मशहूर एक्टर सलमान खान का स्टारडम कितना बड़ा है, यह बताने की जरूरत नहीं है। एक्टर जहां जाते हैं, वहीं पर लोग खड़े होकर उन्हें सलामी ठोकते हैं। एक्टर की दबंगई के चर्चे तो इंटरनेट की दुनिया में अक्सर वायरल होते ही रहते हैं।
सलमान खान से जुड़े कई किस्से तो आपको पता होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान की एक फिल्म का प्रमोशन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद स्टेज पर खड़े होकर सलमान खान की फिल्म फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर खुद अपील की थी।
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर से सवाल पूछा जाता है कि राहुल गांधी भी आपके घर गए थे, जिस पर सलमान हामी भरते हैं। इतने ज्यादा आपके कॉन्ग्रेस से संबंध हैं और आप नरेन्द्र मोदी के साथ पतंग उड़ा रहे हैं। इस पर सलमान मुस्कुाते हुए कहते हैं कि मुझे लगता है कि ऐसा पहली बार हुआ होगा कि किसी एक्टर ने किसी नेता को फिल्म के प्रमोशन में सम्मिलित कर लिया।
इस वीडियो में आगे नरेन्द्र मोदी का क्लिप दिखाया जाता है, जिसमें सलमान खान की टाइगर फ्रैंचाइजी का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा- "मैं ये कहूंगा कि जो कहानी, 'एक था टाइगर' के साथ शुरू होकर, 'टाइगर जिंदा है' तक पहुंची है वो वहीं ना रुके। क्योंकि केवल टाइगर जिंदा है, इससे काम नहीं चलेगा।"
आपको बता दें, टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' पिछले साल 12 नवंबर 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 'टाइगर 3' ने भारत में ₹345.78 करोड़ (US$43 मिलियन) और विदेशी बाज़ारों में ₹120.55 करोड़ (US$15 मिलियन) से अधिक की कुल कमाई की, साथ ही दुनिया भर में ₹466.63 करोड़ (US$58 मिलियन) से अधिक की कमाई की।
इस फिल्म में 'पठान' के रूप में शाहरुख खान का कैमियो भी देखने को मिला और साथ ही वॉर के ऋतिक रोशन की भी झलक देखने को मिली थी। इस फिल्म से यशराज फिल्म्स के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट स्पाई यूनिवर्स की झलक देखने को मिली। जिसके अहम किरदार शाहरुख खान, सलमान खान और ऋतिक रोशन निभाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications

